• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
परमाणु ऊर्जा से पैदा होगी 63,000 मेगावॉट बिजली!
परमाणु ऊर्जा से पैदा होगी 63,000 मेगावॉट बिजली!

नई दिल्ली:  सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम परमाणु ऊर्जा निगम ने अगले 25 सालों में 63,000 मेगावाट परमाणु बिजली पैदा करने का लक्ष्य रखा है। सरकार ने हाल ही में आठ स्थानों पर 15 नए परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी है।

परमाणु ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एस.के. जैन ने इस बात का खुलासा किया। जैन ने बताया, "2032 तक हम 63,000 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन करने में सक्षम होंगे। इसके लिए देशी तकनीक के अलावा विदेशी कंपनियों की सहायता भी ली जाएगी।"

जैन ने कहा कि वे राजस्थान परमाणु ऊर्जा स्टेशन की पांचवी और छठवीं इकाई की मंजूरी की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं जिससे कि इन दोनों इकाइयां अगले साल जनवरी तक काम करना शुरू कर सकें।

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि अगर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) इस महीने मंजूरी दे देती है तो राजस्थान में पांचवी इकाई नवंबर तक और छठी इकाई जनवरी तक पूरी क्षमता से काम करना शुरू कर देगी।"

राजस्थान की ये दोनों परमाणु ऊर्जा इकाइयां आईएईए की भारत विशेष सेफगार्ड समझौते के अधीन आती हैं, जिससे ये इकाइयां आयातित ईंधन प्राप्त कर सकेंगी। इसके अलावा स्वदेशी तकनीक से तैयार किए जा रहे फास्ट ब्रीडर रिएक्टर का काम अभी प्रगति पर है।

केंद्र सरकार ने हॉल में आठ स्थानों पर 15 नए परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है जिसमें से चार परमाणु संयंत्रों का निर्माण फ्रांस, अमेरिका और रूस की कंपनियां करेंगी। जैन ने देश के परमाणु संयंत्रों में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश की संभावना से इंकार करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका परमाणु समझौते के बाद पहले चरण का विस्तार भारत की सार्वजनिक कंपनियों और विदेशी कंपनियों के गठजोड़ के माध्यम से किया जाएगा। परमाणु ऊर्जा निगम ने हाल में तीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी और एनटीपीसी के साथ समझौता किया है।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.