करोली: पंचायत समिति नादौती के १७ निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना राजकीय महाविद्यालय करौली में ८ फरवरी को प्रात : ८ बजे से की जाएगी। प्रशासन द्वारा मतगणना की सभी तैयारियों पूर्ण कर ली गई हैं। चुनाव के उपरान्त ९८ मतदान केन्द्रों की मतपेटियां करौली राजकीय महाविद्यालय के कमरा नम्बर २३ में सुरक्षित रखी हुई हैं।
रिटर्निग अधिकारी (एसडीएम) ओपी जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत समिति नादौती की मतगणना दो कमरों में प्रात: ८ बजे से की जाएगी। निर्वाचन क्षेत्र संख्या ०१ से ०९ तक मतगणना कमरा नम्बर २२ में ९ टेबलों पर तथा निर्वाचन क्षेत्र संख्या १० से १७ की मतगणना कमरा नम्बर २४ में सहाये रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशन में ८ टेबलों पर की जायेगी।
पंचायत समिति के १७ निर्वाचिन क्षेत्रों में ६०९५० मत एवं जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्र संख्या २, ३, ४, व ५ के ६०९५० मत पड़े थे। प्रारम्भिक दौर में पंचायत समिति एवं जिला परिषद के मतपत्रों को अलग-अलग किया जायेगा। द्वितीय दौर में पंस के निर्वाचन क्षेत्रों की एवं आखिर में जिप निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना की जाएगी। ७४ अभ्यार्थियों के द्वारा ७१ गणक अभिकर्ता नियुक्त किए है।
प्रधान का चुनाव १७ फरवरी को
पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना के उपरान्त १० फरवरी को प्रधान तथा ११ फरवरी को उपप्रधान का चुनाव हेतु पंचायत समिति सभागार में नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में प्रात: १० बजे से होगी।




<< पिछला अगला >>