नागपुर: दक्षिण अफ्रीका के साथ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारत पर हार का खतरा गंभीर होता जा रहा है। भारत की उम्मीद सचिन तेंदुलकर पर टिकी है जो 38 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए थे।
खेल के आरंभिक सत्र में ही मुरली विजय 32 रनों के निजी स्कोर पर हैरिस की गेंद पर मोर्कल को कैच दे बैठे। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 96 रन था। तेंदुलकर 38 रनों के निजी स्कोर पर और एस.बद्रीनाथ बिना खाता खोले क्रीज पर थे।
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के 558 रनों के जवाब में भारत 233 रन ही बना सका। फालोऑन खेलने को विवश भारत की शुरुआत तीसरे दिन दूसरी पारी में फिर बिगड़ गई। गौतम गंभीर ने दूसरी पारी में भी निराश किया और केवल एक रन पर आउट हो गए। पहली पारी में शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग 16 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में भारत का स्कोर दो विकेट पर 66 रन था।




<< पिछला अगला >>