Monday March 15,2010 | Last Updated 01:20 AM .
Report a Problem
Welcome, Guest
यूजर नेम/ईमेल पासवर्ड
होम देश दुनिया राजनीति खेल अर्थ जगत मनोरंजन विकास लाइफ स्‍टाइल विज्ञान-तकनीक युवा कोना जिंदगीनामा साक्षात्‍कार विविध विचार साहित्‍य-संस्‍कृति नागरिक पत्रकारिता क्राइम
नागपुर टेस्ट : कालिस, अमला जमे, चाय तक दक्षिण अफ्रीका के 193 रन
कालिस और आमला ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभाला

नागपुर:भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन चाय काल तक का खेल खत्म होने तक शुरुआती झटकों से उबरने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 193 रन बना लिए थे। जैक्स कालिस ने जहां शानदार शतक जड़ा वहीं हाशिम अमला ने भी सधी हुई अर्धशतकीय पारी खेली।

कालिस ने पहले दिन की पहली पारी में शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को मजबूती देने के साथ ही अपने करियर का 34वां टेस्ट शतक भी जड़ा। उन्होंने 120 रन बनाए।

शुरुआती दो विकेट गंवाने के बाद कालिस और अमला ने दक्षिण अफ्रीकी पारी संभाली और तीसरे विकेट के लिए अभी तक 187 रनों की नाबाद साझेदारी की है। कालिस ने संयम भरी पारी खेलते हुए शानदार 120 नाबाद रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके दो छक्के लगाए।

अमला ने भी संभलकर बल्लेबाजी की और कालिस का अच्छा साथ निभाया। वह 60 रनों पर नाबाद हैं। उन्होंने पांच चौके लगाए।

इससे पहले तेज गेंदबाज जहीर खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बिगाड़ दी।

मैच के पांचवें ओवर में पांच रन के योग पर दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा। जहीर की गेंद पर सलामी बल्लेबाज एश्वेल प्रिंस विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी को कैच थमा बैठे। इसके बाद सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर स्कोर बोर्ड में अभी महज एक ही रन का इजाफा हुआ था कि दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। जहीर ने स्मिथ को क्लीन बोल्ड कर चलता किया। स्मिथ ने छह रन बनाए जबकि प्रिंस अपना खाता भी नहीं खोल सके।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अमला और कालिस ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को न सिर्फ संकट से उबारा बल्कि अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।

पूरी तरह फिट न होने के कारण मध्यक्रम के स्टाइलिश बल्लेबाज वी. वी. एस. लक्ष्मण टीम में शामिल नहीं हो सके। उनके स्थान पर अंतिम एकादश में स्थान पाने वाले रोहित शर्मा भी सुबह अभ्यास करते समय चोटिल हो गए। इसके बाद नवोदित ऋद्धिमान साहा को टीम में शामिल किया गया।

इस लेखक की दूसरी खबरें
  • डेक्‍कन चार्जर्स ने सुपरकिंग्‍स को 31 रनों से हराया
  • बांग्‍लादेश के खिलाफ इंग्लैंड की कुल बढ़त 434 रनों की
  • गड़बडि़यों का पिटारा बनता जा रहा है ‘बालिका वधू’
  • सेक्‍स वीडियो में मैं ही हूं: स्‍वामी नित्‍यानंद
  • आर्किटेक्चर थोड़ा आधुनिक हो चला है: डॉ. अशोक वालिया
  • वर्ल्‍ड कप हॉकी: अर्जेंटीना से हार कर आठवें पायदान पर रही भारतीय टीम
  • आईपीएल-3 में सटोरियों का दांव दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स पर
  • संयुक्‍त राष्‍ट्र ने सचिन को बनाया सद्भावना राजदूत
  • वर्ल्‍ड कप हॉकी: नीदरलैंड को हरा ऑस्‍ट्रेलिया फाइनल में, जर्मनी से खिताबी भिड़त
  • विश्‍वकप में 12वें नंबर पर रही पाक हॉकी टीम का सामूहिक संन्‍यास
  • चर्चा मंच
      

    << पिछला अगला >>
    अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

    अपनी टिप्‍पणी दें:
    नाम:
    ईमेल:
    आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
    भाषा चुनॆ :
    आपकी टिप्‍पणी:  

    नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

     
    FIH Hockey World Cup 2010
    नागरिक पत्रकार लॉगिन
    यूजर नेम/ईमेल
    पासवर्ड
    नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
    खेल: अन्‍य खबरें
    आज की बड़ी खबरें
    आपका मत
    क्‍या महिला आरक्षण बिल में 'आरक्षण के अंदर आरक्षण' होना चाहिए?
    हां
    नहीं
    निर्णय करने की स्थिति में नहीं हूं
    आमने-सामने   RSS 
    समाज की सच्चाई से रू-ब-रू कराएगी 'लव सेक्स और धोखा': दिबाकर
    द्वारा: नेहा
    नई दिल्ली:  'खोसला का घोसला' और 'ओय लकी! लकी ओय!' जैसी फिल्मों के लिए प्रशंसा पा चुके निर्देशक दिबाकर बनर्जी क.... पूरा पढ़ें
    होम | देश | दुनिया | राजनीति | खेल | अर्थ जगत | मनोरंजन | विकास | लाइफ स्‍टाइल | विज्ञान-तकनीक | युवा कोना | जिंदगीनामा | साक्षात्‍कार | विविध | विचार | साहित्‍य-संस्‍कृति | नागरिक पत्रकारिता
    हमारे बारे में | संपर्क करें | फीडबैक | नियम व शर्तें | डिस्‍क्‍लेमर | FAQ | मेरी खबर पर विज्ञापन
    ट्यूटोरियल | समस्‍या बताएं? | वीडियो | फोटो | ब्‍लॉग | आरएसएस | रजिस्‍टर | पासवर्ड गुम
    Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.