लखनउ: उत्तर प्रदेश के तीन जिलों से स्पेशल टास्क फोर्स :एसटीएफ : द्वारा पकडे गये प्रतिबंधित नक्सलवादी संगठन के 11 सदस्यांे को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ की जायेगी।
प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था बृजलाल ने आज शाम यहां संवाददाताओं को बताया कि गोरखपुर इलाहाबाद और कानपुर में पकडे गये 11 प्रतिबंधित नक्सलवादी संगठन के सदस्यों को प्रदेश पुलिस अभिरक्षा में लेने के बाद पूछताछ करेगी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलवादियों से देश के अन्य नक्सलवादी प्रभावित राज्यों के पुलिस अधिकारी भी पूछताछ के लिए उत्तर प्रदेश आएंगे।
उल्लेखनीय है कि एसटीएफ टीम ने गत शनिवार को गोरखपुर और इलाहाबाद से तीन कथित नक्सलवादियांे को तथा आठ नक्सलवादियों को कल कानपुर से गिरफ्तार किया था। इनमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के दो महत्वपूर्ण नेता भी शामिल हंै ।



इंग्लैंड
नीदरलैंड
जर्मनी
ऑस्ट्रेलिया

<< पिछला अगला >>