नयी दिल्ली: सरकार ने आज बताया कि प्रमुख दूरसंचार परिचालकों के लेखाओं की विशेष लेखा परीक्षा जांच की जा रही है।
जयप्रकाश नारायण सिंह द्वारा पूछे गये प्रश्नों के लिखित उततर में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री गुरूदास कामत ने राज्यसभा को हबताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि सरकार के राजस्व की किसी भी प्रकार से हानि की कोई संभावना न हो विचारार्थ विषय तय किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि लेखा परीक्षकों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि प्रचालकों द्वारा तैयार किए गए लेखा लाइसेंस करार में लेखाओं को तैयार करने के संबंध में संलग्न मानदंडों के अनुसार हों और उसमें निहित विभिन्न निबंधन एवं शर्तो के अनुरूप हों। यह सुनिश्चित किया जाना है कि प्रचालक राजस्व प्राप्ति को दर्शाने के लिए लेखांकन मानक 9 में निर्धारित सिद्धांतों का अनुपाल करें।
कामत ने बताया कि लेखा परीक्षकों द्वारा विभिन्न अन्य विषयों जिनमें हैंडसेटों की बिक्री ट्रांसफर प्राइसिंग सहायक कंपनियों के बीच राजस्व की क्रास बुकिंग अवसंरचना की साझेदारी टावर व्यवसाय फ्रैनचाइजियों को भुगतान किए जाने वाले कमीशन सेवा की बिक्री (आर्ब्रिटेज) से संभावित लाभों प्रचालकों द्वारा दावा की गयी कटौतियों और व्यय यदि किया गया हो शामिल हैं से संबंधित जांच की जाएगी।
उन्होंने बताया कि लेखा परीक्षक सतयापित करेंगे कि ट्राई द6वारा समय समय पर दिए गए निर्देशों का प्रचालकों द्वारा पालन किया जा रहा है।




<< पिछला अगला >>