• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
दिल्ली में अब कांग्रेस का होगा नया ठिकाना
दिल्ली में अब कांग्रेस का होगा नया ठिकाना

नयी दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय जल्द ही अपना ठिकाना बदलते हुए 24, अकबर रोड से स्थानांतरित होकर कोटला रोड पर चला जाएगा। ‘इंदिरा गांधी भवन’ नामक इस इमारत की आधारशिला कल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी रखेंगी।

कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके साथ ही पार्टी के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरा एक साल चलने वाले कार्यक्रम भी शुरु हो जाएंगे।

गौरतलब है कि 1978 में कांग्रेस में विभाजन के बाद पार्टी का मुख्यालय 24, अकबर रोड पर स्थापित किया गया था। लेकिन अब इसे कोटला रोड पर स्थानांतरित किया जाएगा।

कांग्रेस के इस समारोह का कथ्य ‘अतीत का आधार और भविष्य की दृष्टि’ रखा गया है। इसमें आम आदमी, विशेषतौर पर युवाओं को पार्टी का इतिहास और विरासत के बारे में बताने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान चार जगहों पर क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित करने पर भी विचार किया जा रहा है। लेकिन इसके लिए स्थान का चयन अभी तक नहीं किया गया है। उम्मीद है कि देश के चारों दिशाओं में इन सम्मेलनों को आयोजित किया जाएगा।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस दौरान आजादी के बाद से कांग्रेस के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और अंतराष्ट्रीय इतिहास को बताने के लिए मीडिया का सहारा लिया जाएगा।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.