• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
तृणमूल का नक्सलियों से कोई लेना-देना नहीं : चिदंबरम
Bookmark and Share

Posted On: 09-Feb-2010 06:49:23 AM By: एजेंसी Font Size: Increase Font Size Decrease Font Size
तृणमूल का नक्सलियों से कोई लेना-देना नहीं : चिदंबरम
तृणमूल का नक्सलियों से कोई लेना-देना नहीं : चिदंबरम

कोलकाता: संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की साझीदार तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी का बचाव करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने मंगलवार को बनर्जी के नक्सलियों से जुड़े होने के आरोपों को खारिज कर दिया। चिदंबरम ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में विश्वास करने वाली किसी भी पार्टी का वाम अतिवादियों से कोई संबंध नहीं हो सकता।

चिदंबरम ने कहा, "नक्सलियों से कोई सांठ-गांठ नहीं कर रहा है और कोई उनसे सांठ-गांठ कर भी नहीं सकता। नक्सली राज्य से लड़ रहे हैं। वे केंद्र और राज्य सरकारों से लड़ते हैं। वे सशस्त्र मुक्ति संग्राम में विश्वास करते हैं। वे संसद को बेहद गंदी जगह कहते हैं।"

चिदंबरम ने पत्रकारों से कहा, "इस प्रकार, भारत का ऐसा कोई भी राजनीतिक दल जिसका संसदीय लोकतंत्र में विश्वास हो वह नक्सलियों से संबंध नहीं रख सकता।" गृह मंत्री ने यह बात उस वक्त कही जब पत्रकारों ने उनसे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य द्वारा बनर्जी पर नक्सलियों से संबंधित होने के लगाए गए आरोप के विषय में पूछा।

यद्यपि चिदंबरम ने कहा कि बनर्जी ने उनसे कहा है कि राज्य के पश्चिम मिदनापुर जिले में संयुक्त कार्यबल की कार्रवाई के इच्छित परिणाम नहीं मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बनर्जी इस कार्रवाई के दौरान प्रभावित होने वाले निर्दोष नागरिकों के प्रति चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में हम सभी इससे सहमत हैं। हम बहुत संयम से काम कर रहे हैं।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.