हैदराबाद: श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थित प्रसिद्ध भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजन-दर्शन किया। अधिकारियों ने कहा कि राजपक्षे नेपाल से एक विशेष विमान के जरिए यहां पहुंचे और मंदिर में दर्शन के बाद वह श्रीलंका के लिए रवाना हो गए।
राजपक्षे अपनी पत्नी और कुछ अधिकारियों के साथ तिरुपति के पास स्थित रेनीगुंटा हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से सीधे मंदिर चले गए। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष डी.के.आदिकेशवुलू नायडू और मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रों के साथ राजपक्षे का स्वागत किया।
राजपक्षे महाद्वारम के रास्ते मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। मंदिर के शीर्ष पुजारी ने राजपक्षे दंपति को आशीर्वाद दिया।



<< पिछला अगला >>