तकनीकी गड़बड़ीः लौट आया चिदंबरम का विमान
चेन्नई : केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम को लेकर आज कोयंबटूर जा रहे जेट एयरवेज के एक विमान में बीच आसमान में तकनीकी गड़बड़ी आ जाने की वजह से यह चेन्नई हवाई अड्डे पर आ लौट आया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विमान में गड़बड़ी आने का उस समय पता चला, जब यह बीच आसमान में था। इसके बाद यह चेन्नई लौट आया।
उन्होंने बताया कि बाद में, चिदंबरम और अन्य यात्रियों को जेट एयरवेज के एक अन्य विमान से कोयम्बटूर के लिए रवाना किया गया।




<< पिछला अगला >>