• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
डॉ रमा कान्त सर्जन्स एसोसिएशन की उप्र इकाई अध्यक्ष बने
यूपी: राज्य अध्यक्ष बने प्रोफेसर डॉ रमा कान्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित शल्य-चिकित्सक एवं छत्रपति शाहूजी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय के सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर डॉ रमा कान्त ने अब भारतीय शल्य-चिकित्सकों के संगठन के राज्य अध्यक्ष का कार्य भार संभाल लिया है। एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया की उप्र इकाई के भूतपूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव सिन्हा ने प्रोफेसर डॉ रमा कान्त को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा।

प्रो डॉ रमा कान्त कई वर्षों से लखनऊ कॉलेज ऑफ सर्जन्स के अध्यक्ष रहे हैं और अब प्रदेश के सर्जनों का भी नेतृत्व करेंगे। प्रो डॉ रमा कान्त से पहले लखनऊ से कई अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सर्जन इस पद को सम्मानित कर चुके हैं, जिनमें विश्व-विख्यात प्रो पी.सी दुबे और प्रो एन.सी मिश्रा प्रमुख हैं। प्रो रमा कान्त 1990 के दशक में भारतीय सर्जनों के संगठन की एंडोकराइन सर्जनों के समूह के राष्ट्रीय सह-सचिव रह चुके हैं।

प्रो रमा कान्त को अध्यक्ष पद, 35वें भारतीय सर्जनों के संगठन की उप्र इकाई के वार्षिक अधिवेशन के समापन समारोह में सौंपा गया।

प्रो रमा कान्त ने कहा, "मेरे अध्यक्ष काल में उप्र के सर्जनों को जन-स्वास्थ्य के लाभ के लिए संघठित करने का पूरा प्रयास रहेगा, जिसमें प्रदेश भर में सर्जनों के लिए शैक्षिक कार्यक्रमों आदि के जरिए आधुनिक, सरल एवं प्रभावकारी शल्य-क्रिया को बढ़ावा मिलेगा। अलग-अलग विशेषताओं के सर्जनों द्वारा यह प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे।"

प्रो रमा कान्त ने भारतीय सर्जनों के संगठन के राज्य सचिव डॉ एस.के मिश्रा में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि "सबके भरसक प्रयासों एवं सहयोग की वजह से ही भारतीय सर्जनों के संगठन की उप्र इकाई को सर्वश्रेष्ठ इकाई का पुरुस्कार इस वर्षा मिला है"।

प्रो रमा कान्त, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महा-निदेशक द्वारा पुरुस्कृत (2005) हैं और हाल ही में लखनऊ में संपन्न हुई 35वें भारतीय सर्जनों के संगठन की उप्र इकाई के वार्षिक अधिवेशन के वें अध्यक्ष भी थे।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.