• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
टीम इंडिया हार के कगार पर
Bookmark and Share
Keywords:
,

Posted On: 30-Nov--0001 12:00:00 AM Font Size: Increase Font Size Decrease Font Size

कोलंबो। भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट के चौथे दिन भारत पर हार का खतरा मंडराने लगा है। शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद भारत को मजबूत खेल दिखाकर सहारा देने वाले राहुल द्रविड़ भी आउट हो गए। राहुल ने 116 गेंदे खेलकर 68 रन बनाए। भारत ने 76 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर भारत को अब तक मात्र 82 रन की लीड मिल पाई है।

टीम इंडिया के कप्तान अनिल कुंबले भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और 15 बोल में 9 रन बनाकर आउट हो गए।

इससे पहले भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका ने पहली पारी में 147 रन की बढ़त के साथ 396 रन बनाए। खेल समाप्त होने तक भारत के 5 विकेट महज 148 रन पर गिर गए थे। इस प्रकार भारत को श्रीलंका पर महज 1 रन की बढ़त मिली है जबकि उसकी आधी टीम आउट हो गई।

खेल खत्म होने के समय राहुल द्रविड़ 46 पर और लक्ष्मण 17 रन पर खेल रहे थे। श्रीलंका के विकेट झटकने वाले गेंदबाद वी प्रसाद और मेंडिस रहे जिन्होंने 2-2 विकेट लिए इसके अलावा मुरली ने भी एक विकेट अपने नाम किया। सबसे पहले सहवाग 34 रन बनाकर पैवेलियन लौटे।

इसके तुरंत बाद गंभीर भी 26 के व्यक्तिगत स्कोर पर बोल्ड हो गए। गांगुली और द्रविड़ ने भारतीय पारी को 108 रनों तक पहुंचाया। इसके बाद गांगुली मुरली की फिरकी में फंस कर 18 रन पर एलबीडब्लू हो गए और उनके बाद द्रविड़ के साथ पारी को आगे बढ़ाने आए पार्थिव पटेल भी एक रन बना कर चलता हो गए। तेंदुलकर भी आउट हो चुके हैं।

इससे पहले कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन संगकारा ही छाए रहे। संगकारा की शतक के बदौलत श्रीलंका को तीसरे और अंतिम टेस्ट में भारत पर बढ़त बनाने में कामयाबी मिली।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.