• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
झारखंड: स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा, स्वास्थ्यकर्मी गांव जाएं
झारखंड: स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा, स्वास्थ्यकर्मी गांव जाएं

पलामू: ‘स्वास्थ्यकर्मी सुदूर गांवों में जाएं। देश की 80 प्रतिशत आबादी आज भी गांव में ही गुजर-बसर करती है। स्वास्थ्यकर्मी प्राथमिकता के आधार पर लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएं।’ उक्‍त बातें झारखंड सरकार के परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्री बैजनाथ राम ने पलामू में स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन करने के उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि आज भी सुदूर ग्रामीण इलाकों में लोगों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। दुनिया में चिकित्सक को ‘भगवान का दूसरा रूप’ में कहा जाता है। अत: चिकित्सक ऐसा काम करें, जैसी समाज में उनकी छवि है। मंत्री बैजनाथ राम ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवा को दुरूस्त करने लिए एमबीबीएस डॉक्‍टरों के अलावा होम्‍योपैथिक व आयुर्वेदिक चिकित्सकों से सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही बोर्ड का भी गठन कर लिया जाएगा। इस बोर्ड के गठन के बाद एमबीबीएस चिकित्सकों की तरह ही होम्‍योपैथिक चिकित्सकों को भी चिकित्सा की मुख्यधारा में शामिल किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ‘आयुष मामले’ में जांच पहले से ही चल रही है। जरूरत पड़ेगी तो सरकार इस मामले में और सहयोग करेगी। मंत्री ने पलामू में मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा ताकि प्रस्ताव पर तत्काल चर्चा करा कर बजट उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि पलामू के सदर अस्पताल की क्षमता बढाकर उसे तीन सौ बेड वाला बनाया जाएगा। मंत्री के पलामू आगमन पर सिविल सर्जन डॉ. कामेंद्र सिंह, आरडीडीएच डॉ. आर. पी. सिन्हा सहित कई चिकित्सक उपस्थित थे।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.