• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
गोकर्ण संभालेंगे आरबीआई के नए डिप्‍टी गवर्नर का पद
गोकर्ण संभालेंगे आरबीआई के नए डिप्‍टी गवर्नर का पद

नई दिल्ली: देश के वित्‍त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने जानकारी दी है कि सरकार ने वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (एसएंडपी) के एशिया प्रशांत क्षेत्र के मुख्य अर्थशास्त्री सुबीर गोकर्ण को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त करने का फैसला  किया है।

प्रणव मुखर्जी से यह पूछने पर कि क्या गोकर्ण की नियुक्ति डिप्टी गवर्नर के तौर पर किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किया जाएगा। गोकर्ण राकेश मोहन का स्थान लेंगे। मोहन ने सेवा काल पूरा होने से पहले ही मध्य जून में अवकाश ले लिया था। उसके बाद से डिप्टी गवर्नर का एक पद खाली है जो प्राय:अर्थशास्त्रियों का मद है।

केंद्रीय बैंक में फिलहाल चार डिप्टी गवर्नर हैं। फिलहाल तीन डिप्टी गवर्नर आरबीआई में तैनात हैं, जिनमें उषा थोराट, के सी चक्रवर्ती और श्यामला गोपीनाथ शामिल हैं। अगस्त 2007 में एसएंडपी से जुड़ने से पहले गोकर्ण एसएंडपी की भारतीय शाखा क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री थे। उन्होंने आर्थिक विश्लेषण संस्थान एनसीएईआर में भी काम किया है।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.