गुजरात के बाद भाजपा ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए अब हिमाचल प्रदेश मे सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को करारी मात देकर 41 सीटों पर कब्जा करते हुए विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। सत्तारूढ़ कांग्रेस 23 सीटों पर ही सिमटकर रह गई है, वहीं बहुजन समाज पार्टी ने एक सीट जीतकर अपनी मौजदगी को कायम रखा है। निर्दलीय उम्मीदवारों मे सिर्फ तीन के सिर ही जीत का सेहरा बंधा है। भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल रविवार 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले 1998 में वह राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। राज्य के 68 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में 19 दिसंबर व 14 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था।



इंग्लैंड
नीदरलैंड
जर्मनी
ऑस्ट्रेलिया

<< पिछला अगला >>