अहमदाबाद। गणित के जिन सवालों को देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं, उन्हें गुजरात के आणंद की नौ वर्षीय पायल मेर्जा चुटकी बजाते ही हल कर देती हैं। पायल ने हाल ही में ऑल गुजरात अरिथमेटिक कॉन्टेस्ट जीता है।
पांचवी कक्षा की छात्रा पायल अभी तक स्कूल में 99 फीसदी से कम अंक हासिल ही नहीं किए।
उसे जब गणित का कोई सवाल बताया जाता है तो वह बुदबुदाने लगती है, अपनी उंगलियों से गिनती कर वह कभी-कभी तो सेकंडों में ही सवाल को हल कर देती है।
उसके पिता खेड़ा जिले के डिप्टी कलेक्टर हैं। वे कहते हैं, '''पायल एक स्पेशल गर्ल है। उसे कुदरत से अनूठी प्रतिभा बख्शी है।'
असल में पायल ने दो साल पहले वैदिक गणित का गहन अध्ययन किया था। उसी का असर है कि हाल की एक परीक्षा के दौरान पायल ने महज आठ मिनट में गणित के 200 सवालों को हल कर दिया।
सिर्फ पायल ही नहीं, उसका भाई भी पढ़ाई में बेहद होशियार है। उसने 12वीं की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अब पायल का कहना है कि वह अपने भाई से भी आगे निकलना चाहती है।




<< पिछला अगला >>