करूक्षेत्र: कोहरे के कारण कम दृश्यता सीमा होने से आज सुबह यहां अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 अन्य घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता सीमा कम होने के कारण कई सड़क दुर्घटनाएं हुई। इससे आज सुबह जी टी रोड पर पिपली से शहबाद नौ गाजा पीर के बीच परिवहन सेवा बाधित हो गयी।
उन्होंने बताया कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।




<< पिछला अगला >>