Saturday March 13,2010 | Last Updated 12:00 AM .
Report a Problem
Welcome, Guest
यूजर नेम/ईमेल पासवर्ड
होम देश दुनिया राजनीति खेल अर्थ जगत मनोरंजन विकास लाइफ स्‍टाइल विज्ञान-तकनीक युवा कोना जिंदगीनामा साक्षात्‍कार विविध विचार साहित्‍य-संस्‍कृति नागरिक पत्रकारिता क्राइम
कैटरीना आंटी के साथ बच्‍चे गाएंगे नर्सरी राइम्‍स
बच्‍चों के साथ कैटरीना (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: कैटरीना कैफ फिलवक्‍त कामयाबी के घोड़े पर सवार हैं। वे जिस चीज को छू देती हैं, वो सोना बन जाती है। उनकी लोकप्रियता और सफलता का फायदा हर कोई उठाना चाहता है। वे भी लोगों को निराश नहीं करना चाहती। और, इस बार तो मामला छोटे-छोटे प्‍यारे-प्‍यारे बच्‍चों का है।

जी हां, सारेगामा ने एक नई बच्‍चों के लिए एक नया एलबम जारी किया है, जिसकी खासियत है कि कैटरीना भी इसमें दिखाई देंगी। इस एलबम में नर्सरी कक्षा की अंग्रेजी कविताएं गुनगुनाई गई हैं। कविताओं के संगीत पर ऑस्कर व ग्रेमी पुरस्कार विजेता ए. आर. रहमान की छाप भी होगी।

सारेगामा के ऑडियो-विजुअल मीडिया की महाप्रबंधक बी. आर. विजयलक्ष्मी का कहना है कि बच्चों के लिए कविताओं को सीखना मजेदार बनाने की दृष्टि से यह एलबम निकाली गई है। विजयलक्ष्मी ने कहा कि कविताओं के जरिए बच्चे भाषा और लय को समझते हैं और इस एलबम से उन्हें भाषा को समझने और अलग-अलग कविताओं की अलग-अलग लयों को पहचानने में मदद मिलेगी।

इस एलबम को ‘सनफीस्ट ड्रीम क्रीम राइम्सकूल’ नाम दिया गया है। विभिन्न म्यूजिक स्टोर्स पर मार्च से यह एलबम मिलने लगेगी। कैटरीना इस एलबम का प्रचार करेंगी, जबकि संगीतकार रहमान की देखरेख में एलबम का संगीत तैयार हुआ है।

विजयलक्ष्मी ने बताया कि एलबम में कैटरीना बच्चों के साथ कविताएं गुनगुनाती दिखेंगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच कैटरीना बेहद प्रसिद्ध हैं और वह ज्यादा बच्चों को आकर्षित कर सकेंगी।

उन्होंने बताया कि एलबम का संगीत रहमान की देखरेख में तैयार हुआ है। रहमान द्वारा स्थापित ‘केएम म्यूजिक कंजरवेटरी कॉलेज’ के छात्रों ने अपने गुरु रहमान की देखरेख में इन कविताओं का संगीत बनाया है।

इस लेखक की दूसरी खबरें
  • वर्ल्‍ड कप हॉकी: अर्जेंटीना से हार कर आठवें पायदान पर रही भारतीय टीम
  • आईपीएल-3 में सटोरियों का दांव दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स पर
  • संयुक्‍त राष्‍ट्र ने सचिन को बनाया सद्भावना राजदूत
  • वर्ल्‍ड कप हॉकी: नीदरलैंड को हरा ऑस्‍ट्रेलिया फाइनल में, जर्मनी से खिताबी भिड़त
  • विश्‍वकप में 12वें नंबर पर रही पाक हॉकी टीम का सामूहिक संन्‍यास
  • ‘ऑपरेशन ग्रीन हंट’ शुरू, नक्सलियों के 4 शिविर ध्वस्त
  • कृपालु महाराज के आश्रम में भगदड़ के मामले में आरोपियों को बेल
  • वर्ल्‍ड कप हॉकी: कनाडा से हार कर पाकिस्‍तान आखिरी पायदान पर
  • पीसीबी ने यूसुफ-यूनुस पर लाइफ टाइम बैन की खबरों को खारिज किया
  • अब टीवी पर किसका स्‍वयंवर? धोनी, युवी या भज्‍जी!
  • चर्चा मंच
      

    << पिछला अगला >>
    अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

    अपनी टिप्‍पणी दें:
    नाम:
    ईमेल:
    आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
    भाषा चुनॆ :
    आपकी टिप्‍पणी:  

    नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

     
    FIH Hockey World Cup 2010
    Refresh
    इंग्लैंड 0   3-4 स्‍थान के लिए
    नीदरलैंड 0
    जर्मनी 0   फाइनल
    ऑस्ट्रेलिया 0
    नागरिक पत्रकार लॉगिन
    यूजर नेम/ईमेल
    पासवर्ड
    नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
    मनोरंजन: अन्‍य खबरें
    आज की बड़ी खबरें
    आपका मत
    क्‍या महिला आरक्षण बिल में 'आरक्षण के अंदर आरक्षण' होना चाहिए?
    हां
    नहीं
    निर्णय करने की स्थिति में नहीं हूं
    आमने-सामने   RSS 
     बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा
    द्वारा: कौशल यादव
    नई दिल्ली: बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा का कहना है कि फिल्मी कलाकारों को सबसे खराब अभिनय के लिए पिछले वर्.... पूरा पढ़ें
    होम | देश | दुनिया | राजनीति | खेल | अर्थ जगत | मनोरंजन | विकास | लाइफ स्‍टाइल | विज्ञान-तकनीक | युवा कोना | जिंदगीनामा | साक्षात्‍कार | विविध | विचार | साहित्‍य-संस्‍कृति | नागरिक पत्रकारिता
    हमारे बारे में | संपर्क करें | फीडबैक | नियम व शर्तें | डिस्‍क्‍लेमर | FAQ | मेरी खबर पर विज्ञापन
    ट्यूटोरियल | समस्‍या बताएं? | वीडियो | फोटो | ब्‍लॉग | आरएसएस | रजिस्‍टर | पासवर्ड गुम
    Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.