सोल : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग इल के पास देश-विदेश की यात्रा के लिए छह विशेष आलीशान ट्रेनें हैं। साथ ही सिर्फ उनके उपयोग के लिए 19 विशेष स्टेशन बनाए गए हैं। दक्षिण कोरिया के अखबार चोजन इल्बो ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खुफिया अधिकारियों के हवाले से बताया कि ट्रेनों में विशेष कांफ्रेंस रूम, श्रोताओं के कमरे और बेडरूम भी हैं।
खबरों में कहा जाता है कि किम हवाई यात्रा से घबराते हैं और कहीं भी जाने के लिए रेलमार्ग का ही उपयोग करते हैं। जनवरी 2006 में वह ट्रेन से ही चीन गए थे। अखबार में कहा गया है कि ट्रेनों में सैटेलाइट फोन और फ्लैट स्क्रीन टीवी की सुविधा उपलब्ध है ताकि किम ताजा हालातों से अवगत रहें। किम की कहीं की भी यात्रा के पूर्व लगभग 100 सुरक्षाकर्मियों को स्टेशनों पर पहले से ही भेजा जाता है। इसके साथ ही अन्य ट्रैकों की बिजली गुल कर दी जाती है, ताकि उस समय कोई और ट्रेन उस स्टेशन पर न आ सके।



इंग्लैंड
नीदरलैंड
जर्मनी
ऑस्ट्रेलिया

<< पिछला अगला >>