Thursday March 11,2010 | Last Updated 11:18 AM .
Report a Problem
Welcome, Guest
यूजर नेम/ईमेल पासवर्ड
होम देश दुनिया राजनीति खेल अर्थ जगत मनोरंजन विकास लाइफ स्‍टाइल विज्ञान-तकनीक युवा कोना जिंदगीनामा साक्षात्‍कार विविध विचार साहित्‍य-संस्‍कृति नागरिक पत्रकारिता क्राइम
कान से गुब्बारा फुलाते हैं मणिशंकर
Bookmark and Share



प्रकाशन तरीख : 07-Feb-2010 01:43:30 द्वारा: मनोज कुमार Font Size:
कान से गुब्बारा फुलाते हैं मणिशंकर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मणिशंकर पांडे अपने कान से गुब्बारा फुलाने का अनोखा कारनामा करते हैं। सोनभद्र जिले के ओबरा के रहने वाले 32 वर्षीय मणिशंकर पांडे राजस्व विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। पिछले छह बरसों से यह अद्भुत काम करके वह आस-पास के जिलों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

पांडे ने आईएएनएस से कहा कि जब भी लोग मेरे इस अनोखे हुनर को देखते हैं तो हैरत में पड़ जाते हैं और प्रोत्साहित भी करते हैं।

गुब्बारा फुलाने से पहले पांडे तेज सांस लेकर सीने में हवा भर लेते हैं फिर नाक बंद करके कान से तेज हवा निकालते हैं। इससे गुब्बारा उसी तरह फूलने लगता है जैसे मुंह से फुलाया जा रहा हो।

पांडे के मुताबिक आठ साल पहले उन्होंने एक अखबार में पढ़ा कि चीन में एक आदमी कान से तेज हवा निकालकर जलती मोमबत्तियां बुझा देता है। इस खबर को पढ़ने के बाद उनके मन में भी कान से हवा निकालकर कोई हैरतअंगेज कारनामा करने की इच्छा जगी। उसी दिन शाम को वह एक मेले में गए। वहां एक गुब्बारेवाले को मुंह से गुब्बारा फुलाते देख उनके मन में कान से गुब्बारा फुलाने का विचार आया।

पांडे के घरवाले भी पहले उनके इस विचार पर हंसे। घरवालों को लगा कि वह मजाक कर रहे हैं, क्योंकि कान से गुब्बारा फुलाना नामुमिकन ही था। दो वर्ष तक प्रतिदिन अभ्यास करने के बाद धीरे-धीरे वह अपने कानों से तेज हवा निकालकर गुब्बारा फुलाने में कामयाब होने लगे।

धीरे-धीरे उनके इस हुनर की चर्चा आस-पास के लोगों में होने लगी। अब तो दूसरे जिलों के लोग भी पांडे के इस विचित्र हुनर को देखने आते हैं।

इस लेखक की दूसरी खबरें
  • भारत में अपना शो करना चाहते हैं एकॉन
  • सात सप्ताह से ज्यादा का नहीं होगा आईपीएल
  • कादिर ने क्रिकेटरों पर प्रतिबंध के फैसले को सराहा
  • कोपहेगन जलवायु समझौते का भारत और चीन ने समर्थन किया
  • चीनी दूतावास के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • यूसुफ- यूनुस पर ताउम्र व राना-मलिक पर एक साल का बैन
  • दिल्ली की अदालत ने सज्जन कुमार को दी जमानत
  • प्रेमिका के लिए अपहृत बालक को पुलिस ने मुक्त कराया
  • महिला आरक्षण : मंजिल अभी दूर है
  • हॉकी विश्व कप : पाकिस्तानी कप्तान ने संन्यास की पेशकश की
  • चर्चा मंच
      

    << पिछला अगला >>
    अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

    अपनी टिप्‍पणी दें:
    नाम:
    ईमेल:
    आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
    भाषा चुनॆ :
    आपकी टिप्‍पणी:  

    नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

     
    FIH Hockey World Cup 2010
    नागरिक पत्रकार लॉगिन
    यूजर नेम/ईमेल
    पासवर्ड
    नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
    जिंदगीनामा: अन्‍य खबरें
    आज की बड़ी खबरें
    आपका मत
    क्‍या महिला आरक्षण बिल में 'आरक्षण के अंदर आरक्षण' होना चाहिए?
    हां
    नहीं
    निर्णय करने की स्थिति में नहीं हूं
    आमने-सामने   RSS 
    हास्‍य अभिनेता व कवि एहसान कुरैशी
    द्वारा: रहीम खान
    देश में जब से टेलीविजन चैनलों की भरमार हुई है, तब से पिछड़े क्षेत्रों में रहने वाले कलाकारों को भी अपनी कला का प्रदर्.... पूरा पढ़ें
    होम | देश | दुनिया | राजनीति | खेल | अर्थ जगत | मनोरंजन | विकास | लाइफ स्‍टाइल | विज्ञान-तकनीक | युवा कोना | जिंदगीनामा | साक्षात्‍कार | विविध | विचार | साहित्‍य-संस्‍कृति | नागरिक पत्रकारिता
    हमारे बारे में | संपर्क करें | फीडबैक | नियम व शर्तें | डिस्‍क्‍लेमर | FAQ | मेरी खबर पर विज्ञापन
    ट्यूटोरियल | समस्‍या बताएं? | वीडियो | फोटो | ब्‍लॉग | आरएसएस | रजिस्‍टर | पासवर्ड गुम
    Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.