श्रीनगर: जवाहर सुरंग के आसपास के क्षेत्रों में भारी हिमपात के कारण शनिवार सुबह श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।
परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘ताजा बर्फबारी और सड़कों पर फिसलन के कारण राजमार्ग को शनिवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।’ पूरे कश्मीर में शनिवार सुबह से बर्फबारी हो रही है। गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग हिल स्टेशनों से मिली खबरों में भारी बर्फबारी होने की सूचना है।
स्थानीय मौसम विभाग ने अगले छह दिनों में ऊपरी स्थानों पर भारी बर्फबारी और घाटी में हल्की बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने ऊपरी स्थानों पर रहने वाले लोगों से सावधानी से आवागमन करने की सलाह दी है क्योंकि कुछ इलाकों में बर्फीला तूफान भी आ सकता है।



<< पिछला अगला >>