• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं: चीन
Bookmark and Share

Posted On: 19-Oct-2009 07:12:16 PM Source: एजेंसी Font Size: Increase Font Size Decrease Font Size
कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं: चीन

काठमांडू: भारत के प्रति चीन का आक्रामक और शत्रुतापूर्ण रवैया जारी है। जम्मू-कश्मीर के पासपोर्ट धारकों को चीन आने के लिए अलग से वीजा जारी किए जाने के बाद चीन अब भारत के अखंड क्षेत्र कश्मीर को दूसरे तरीकों से भी विवादित इलाका घोषित करने पर आमादा है। चीन की इस हरकत का पता इसी से चलता है कि वह तिब्बत भ्रमण पर आने वाले लोगों, खासकर चीनी सरकार द्वारा आमंत्रित किए गए पत्रकारों को ऐसे हैंड आउट्स दे रहा है जिसमें जम्मू-कश्मीर को एक अलग देश के रूप में दर्शाया गया है।

तिब्बत, जिस पर चीन ने 1950 में हमला कर कब्जा कर लिया था, के बारे में 'बुनियादी बातों की जानकारी' देने वाले मीडिया किट्स में कहा गया है कि तिब्बत की सीमा भारत, नेपाल, म्यांमार और कश्मीर इलाके से मिलती है।

इसमें कहा गया है कि केवल 'कश्मीर इलाके' को छोड़कर बाकी तीन मुल्क संप्रभु देश हैं। चीन, म्यांमार और नेपाल में उपलब्ध नक्शों में भी भारत को कश्मीर के बिना दिखाया गया है।

इसके अतिरिक्त चीन की केवल किसी देश की सरकार को मदद देने की नीति से पता चलता है कि वह भारत के परमाणु प्रतिद्वंद्वी और पड़ोसी पाकिस्तान के बारे में समझता है कि उसका कश्मीर के ऊपर कब्जे वाले क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण है। यही वजह है कि उसने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सिंधु नदी पर एक डैम बनाने के लिए पाक को वित्तीय सहायता की पेशकश की है।

भारत के साथ सीमा विवाद में उलझे चीन को भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा पर भी ऐतराज है। उसका मानना है कि तिब्बती प्रदर्शनकारियों को भारत से नेपाल में घुसकर चीन विरोधी प्रदर्शन का मौका मिलता है।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
  देखें 1-1 of 1 टिप्‍पणी
   Dr. Purushottam Meena ने कहा 19-Oct-2009 20:05:55
चीन की हरकतों के लिये हमारे पूर्वज जिम्मेदार हैं.भारत की नपुंसक सरकारों और हिन्दू धर्म के नाम पर हमें सिखाई गयी सहिष्णुता को सारी दुनिया हमारी कमजोरी मानती हैं. हमें अपने सांस्कृतिक चरित्र को बदलना होगा और जैसे को तैसा की नीति पर काम करना होगा, लेकिन इसमें देश में व्याप्त भ्रष्टाचार और मानव-मानव में भेदभाव करने की सरकार की एवं प्रशासन की नीति में तत्काल बदलाव की जरूरत है. हमारी आंतरिक एवं बाहरी नीतियां नौकरशाही पर निर्भर हैं और नौकरशाही की दशा बेहद ख़राब है.
[Reply]    [Report Abuse]    [Forward]   

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.