Monday March 15,2010 | Last Updated 12:18 AM .
Report a Problem
Welcome, Guest
यूजर नेम/ईमेल पासवर्ड
होम देश दुनिया राजनीति खेल अर्थ जगत मनोरंजन विकास लाइफ स्‍टाइल विज्ञान-तकनीक युवा कोना जिंदगीनामा साक्षात्‍कार विविध विचार साहित्‍य-संस्‍कृति नागरिक पत्रकारिता क्राइम
ए. राजा को मंत्री पद छोड़ना चाहिएः माकपा
Bookmark and Share



प्रकाशन तरीख : 23-Oct-2009 16:17:30 स्त्रोत: एजेंसी Font Size:

नई दिल्ली : माकपा ने स्पेक्ट्रम आवंटन के मामले की भलीभांति जांच कराने की मांग करते हुए आज कहा कि ए. राजा को दूरसंचार मंत्री के पद से हट जाना चाहिए ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। माकपा ने कहा कि राजा की यह बात सुनकर हैरत होती है कि वह जांच के बावजूद पद पर बने रहेंगे। पार्टी ने कहा कि मंत्री अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। माकपा केन्द्रीय कमेटी ने एक बयान में कहा, 'निष्पक्ष जांच के लिए यह जरूरी है कि मंत्री अपने पद से हटें। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय कमेटी की तीन दिवसीय बैठक आज ही शुरू हुई।'

माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य सीताराम येचुरी ने कहा कि गुरुवार को संचार भवन में मारे गए छापे से हमारी आशंका की पुष्टि होती है और माकपा लगातार मांग करती आई है कि स्पेक्ट्रम आवंटन मामले की भलीभांति जांच हो। सीबीआई ने दूरसंचार मंत्रालय के कार्यालयों में तलाशी की है। वह स्पेक्ट्रम आवंटन में निजी कंपनियों के साथ सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत की जांच कर रही है। इससे सरकार को 22 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। येचुरी ने कहा, 'उनकी पार्टी इस मुद्दे को लेकर जवाबदेही तय कराना चाहती है। हम चाहते हैं कि जो इतने भारी राजस्व नुकसान के दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो। साथ ही नुकसान हुए राजस्व की वसूली के लिए पर्याप्त कदम उठाए जाने चाहिए।'

येचुरी ने कहा, 6राजा ने इस्तीफा देने से इंकार किया है। उनका कहना है कि वह नियम से चलेंगे। अब यह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी कैबिनेट पर निर्भर करता है कि जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए वे आवश्यक कदम उठायें।'

माकपा के मुताबिक 2.जी स्पेक्ट्रम लाइसेंस आवंटन मामले की सीबीआई जांच की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने सीबीआई को निर्देश दिया है कि वह घोटाले की जांच करे। राजा ने पिछली रात इस्तीफा देने से इंकार कर दिया था।

इस लेखक की दूसरी खबरें
  • पाकिस्तान को जीत के लिए न्यूजीलैंड ने दी 212 रनों की चुनौती
  • प्रभाष जी का जाना आंदोलनकारी अभिव्यक्ति का अवसान
  • आजमी ने राष्ट्रभाषा का सम्मान बढ़ायाः मुलायम
  • ऑस्ट्रेलिया में मध्यप्रदेश के छात्र पर हमला
  • दक्षिण मुम्बई में एक होटल में ठहरा था हेडलीः पुलिस
  • किम के उपयोग के लिए हैं 6 ट्रेनें, 19 स्टेशन
  • नेपालः जाली भारतीय नोटों के रैकेट का खुलासा
  • किसी क्षेत्र में तो हम सर्वश्रेष्ठ बनें: नारायणमूर्ति
  • आईएसआई की हर आतंकी संगठन में पैठः मुशर्रफ
  • मधु कोड़ा के सहयोगी ने सरेंडर किया
  • चर्चा मंच
      

    << पिछला अगला >>
    अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

    अपनी टिप्‍पणी दें:
    नाम:
    ईमेल:
    आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
    भाषा चुनॆ :
    आपकी टिप्‍पणी:  

    नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

     
    FIH Hockey World Cup 2010
    नागरिक पत्रकार लॉगिन
    यूजर नेम/ईमेल
    पासवर्ड
    नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
    राजनीति: अन्‍य खबरें
    आज की बड़ी खबरें
    आपका मत
    क्‍या महिला आरक्षण बिल में 'आरक्षण के अंदर आरक्षण' होना चाहिए?
    हां
    नहीं
    निर्णय करने की स्थिति में नहीं हूं
    आमने-सामने   RSS 
     बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा
    द्वारा: कौशल यादव
    नई दिल्ली: बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा का कहना है कि फिल्मी कलाकारों को सबसे खराब अभिनय के लिए पिछले वर्.... पूरा पढ़ें
    होम | देश | दुनिया | राजनीति | खेल | अर्थ जगत | मनोरंजन | विकास | लाइफ स्‍टाइल | विज्ञान-तकनीक | युवा कोना | जिंदगीनामा | साक्षात्‍कार | विविध | विचार | साहित्‍य-संस्‍कृति | नागरिक पत्रकारिता
    हमारे बारे में | संपर्क करें | फीडबैक | नियम व शर्तें | डिस्‍क्‍लेमर | FAQ | मेरी खबर पर विज्ञापन
    ट्यूटोरियल | समस्‍या बताएं? | वीडियो | फोटो | ब्‍लॉग | आरएसएस | रजिस्‍टर | पासवर्ड गुम
    Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.