• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
एक लाख करोड़ रूपए के निवेश से सुधेरगी भारतीय सडकों की हालत
Bookmark and Share
Keywords:
,

Posted On: 10-Jul-2009 06:20:03 PM Font Size: Increase Font Size Decrease Font Size

नई दिल्‍ली:  भारत में सड़कों की बुरी हालत किसी से छुपी नहीं है। यहां सड़कों में गढ्ढे नहीं बल्कि इसके उलट होता है। यह हाल गांव की सड़कों का ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्गों का भी यही हाल है।  

इससे निपटने के लिए सरकार ने 2009-10 में राष्ट्रीय राजमार्ग की 12000 किलोमीटर सड़कें बनाने पर 1,00000 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बनाई है। उम्‍मीद की जा रही हे कि इससे देश की सड़कों की हालत सुधरेगी। इस योजना के लिए धन इक्विटी एवं ऋण दोनो रास्‍तों अपनाया जाएगा।

इस बारे में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री कमलनाथ के पास योजना है। कमलनाथ ने कहा कि इस योजना पर खर्च होने वाले धन का करीब 60 फीसदी हिस्सा सड़क चुंगियों के जरिए इकट्ठा किया जाएगा। बाकी रकम एन्‍यूटि एवं ईपीसी से बराबर-बराबर हिस्‍सों में आने की संभावना है।

कमलनाथ ने कहा, ‘’हम योजनाओं पर काम कर रहे हैं। करीब 60 फीसदी निवेश चुंगियों के जरिए आएगा और आधा हिस्सा एन्युटि एवं ईपीसी से आएगा।‘’ उन्‍होंने यह भी कहा कि देश में परियोजनाओं के लिए धन इकट्टा करने के लिए दुनिया भर के निवेशकों की मदद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में ढांचागत परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिए वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के साथ सरकार की योजना, अनूठी बोली मॉडल अपनाने की है।

कमलनाथ ने कहा कि निवेशकों को आकर्षित करने की योजनाएं बनाई जा रही हैं। परिवहन मंत्री ने कहा, ‘’हम उन मॉडलों पर काम कर रहे हैं जो निवेशकों को आकर्षित कर सकें। इसका लक्ष्य बोली मॉडलों में सुधार लाना और ठेकों को निवेशकों के अनुकूल बनाना है।'''

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.