Friday March 12,2010 | Last Updated 04:56 AM .
Report a Problem
Welcome, Guest
यूजर नेम/ईमेल पासवर्ड
होम देश दुनिया राजनीति खेल अर्थ जगत मनोरंजन विकास लाइफ स्‍टाइल विज्ञान-तकनीक युवा कोना जिंदगीनामा साक्षात्‍कार विविध विचार साहित्‍य-संस्‍कृति नागरिक पत्रकारिता क्राइम
उप्र: सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 24 पहुंची
उप्र:  सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 24 पहुंची

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह तक मरने वालों की संख्या 24 हो गई।

जिले के पुलिस उपाधीक्षक एम.पी.सिंह ने वहां मंगलवार सुबह संवाददाताओं को बताया कि मृतकों की संख्या 18 से बढ़कर 24 हो गई है। मरने वालों में 15 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि हादसे में चालक सहित घायल 8 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक मरने वाले जिगनियां गांव के रहने वाले थे और सोमवार रात जिले के मिश्रिख कस्बे स्थित नैमिषारण्य (धार्मिक स्थान) में मुंडन संस्कार कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। बरगावां के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी।

पुलिस अधीक्षक अमिताभ यश के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 40 से ज्यादा लोग सवार थे। मरने वालों में ज्यादातर की मौत डूबने से हुई।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर के चालक ने संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया।

इस लेखक की दूसरी खबरें
  • न्यायाधीशों की पदोन्नति संबंधी फाइलों से अनजान है न्याय मंत्रालय
  • जेसिका ढूंढ रही है सच्चा प्यार
  • नाकामयाबी को हंस कर स्‍वीकारना एक कला: साइरस ब्रोचा
  • पंजाब: वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्‍य गिरफ्तार
  • दौड़ लगना यौन सक्रियता के लिए फायेदमंद
  • पाक: लाहौर आत्मघाती हमले में 20 की मौत, 50 से ज्यादा घायल
  • बिहार: अभ्यारण्य में बाघ की मौत
  • आक्रामक फोटोग्राफर पंसद नहीं हैं लोहान को
  • उम्र कम हो या ज्यादा त्वचा से दूर रहें बुढ़ापे की लकीरें
  • व्हाइट हाउस के पूर्व प्रेस सचिव बने वुड्स के सलाहकार
  • चर्चा मंच
      

    << पिछला अगला >>
    अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

    अपनी टिप्‍पणी दें:
    नाम:
    ईमेल:
    आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
    भाषा चुनॆ :
    आपकी टिप्‍पणी:  

    नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

     
    FIH Hockey World Cup 2010
    Refresh
    न्यूजीलैंड 4   9-10 स्‍थान के लिए
    दक्षिण अफ्रीका 4
    भारत 0   7-8 स्‍थान के लिए
    अर्जेटीना 0
    दक्षिण कोरिया 0   5-6 स्‍थान के लिए
    स्पेन 0
    नागरिक पत्रकार लॉगिन
    यूजर नेम/ईमेल
    पासवर्ड
    नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
    देश: अन्‍य खबरें
    आज की बड़ी खबरें
    आपका मत
    क्‍या महिला आरक्षण बिल में 'आरक्षण के अंदर आरक्षण' होना चाहिए?
    हां
    नहीं
    निर्णय करने की स्थिति में नहीं हूं
    आमने-सामने   RSS 
     बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा
    द्वारा: कौशल यादव
    नई दिल्ली: बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा का कहना है कि फिल्मी कलाकारों को सबसे खराब अभिनय के लिए पिछले वर्.... पूरा पढ़ें
    होम | देश | दुनिया | राजनीति | खेल | अर्थ जगत | मनोरंजन | विकास | लाइफ स्‍टाइल | विज्ञान-तकनीक | युवा कोना | जिंदगीनामा | साक्षात्‍कार | विविध | विचार | साहित्‍य-संस्‍कृति | नागरिक पत्रकारिता
    हमारे बारे में | संपर्क करें | फीडबैक | नियम व शर्तें | डिस्‍क्‍लेमर | FAQ | मेरी खबर पर विज्ञापन
    ट्यूटोरियल | समस्‍या बताएं? | वीडियो | फोटो | ब्‍लॉग | आरएसएस | रजिस्‍टर | पासवर्ड गुम
    Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.