मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर जिले के कस्बा खतौली में अनुसूचित जनजाति की एक महिला गंगा को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उदासीनता के कारण नवजात बच्चे को जन्म देने से अधिक पीड़ा जननी सुरक्षा योजना का धन लेने के लिए उठानी पड़ी।
जिला मुख्यालय पर मिली सूचना के अनुसार कल एक गर्भवती महिला गंगा ने राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र में बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई लेकिन जननी सुरक्षा के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का चेक पाने को लेकर गंगा अपने नवजात बच्चे के साथ सड़क पर ठंड से ठिठुरती रही पर उसे चेक नहीं मिला क्योंकि अस्पताल में चेक बनाने वाला कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।
गौरतलब है कि सरकार की तरफ सरकारी अस्पतालों में बच्चा जनने पर प्रोत्साहन राशि के रूप में 1400 रुपए मिलता है।




<< पिछला अगला >>