• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
ईरान से दोस्ती के इच्छुक हैं ओबामा
Bookmark and Share

Posted On: 04-Nov-2009 02:32:39 PM By: पंकज कपूर Font Size: Increase Font Size Decrease Font Size
ईरान से दोस्ती के इच्छुक हैं ओबामा

अविश्वास और टकराव के लंबे दौर के बाद अमेरिका ने बुधवार को कहा कि वह तेल से मालामाल ईरान के साथ दोस्ती चाहता है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को कहा, मैंने यह साफ कर दिया कि अमेरिका इस अतीत से आगे जाना चाहता है और परस्पर हितों व परस्पर सम्मान के आधार पर इस्लामी गणराज्य ईरान के साथ रिश्ता बनाना चाहता है।

ओबामा ने तेहरान में अमेरिकी दूतावास पर कब्जे की 30वीं बरसी के अवसर पर जारी एक बयान में कहा, हम ईरान के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देते। ओबामा का यह बयान ईरान की मुख्य भाषा फारसी में भी जारी किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, चार नवंबर 1979 को शुरू हुए (दूतावास प्रकरण के) 444 दिन ने बहादुर अमेरिकियों के जीवन को बहुत प्रभावित किया जिन्हें अनुचित रूप से बंधक बनाया गया था, और हम इस असाधरण सेवा एवं कुरबानी के लिए इन अमेरिकियों और उनके परिवार के आभारी हैं।

ओबामा ने कहा, इस घटना ने अमेरिका और ईरान को टिकाऊ शक, अविश्वास और टकराव की राह पर धकेला। ओबामा ने कहा कि अमेरिका ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता। उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने ईरान में आतंकी हमलों की भ‌र्त्सना की है।

अपने बयान में ओबामा ने कहा, शांतिपूर्ण परमाणु शक्ति के रूप में ईरान के अंतरराष्ट्रीय अधिकार का हम सम्मान करते हैं। विश्व समुदाय के अन्य देशों के साथ हमने विश्वास बहाली के प्रयासों के प्रति हमने अपनी इच्छा प्रकट की है। ओबामा ने कहा, ईरान के अनुरोध पर ईरानी जनता की चिकित्सीय जरूरतों और अन्य मदद को पूरा करने के लिए हमने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रस्ताव को स्वीकार किया है।

ओबामा ने कहा, हमने साफ कर दिया है कि हर राष्ट्र की तरह ईरान अपने दायित्वों को पूरा करता है तो यह उसे समृद्धि की राह पर प्रशस्त करेगा और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ सकारात्मक संबंध बनाएगा।

उन्होंने कहा ईरान को इस पर निर्णय करना है। ओबामा ने कहा कि फैसला ईरान सरकार को करना है कि वह अतीत के मुद्दे से ही जूझना चाहता है या अपने देश के लिए अवसर, समृद्धि तथा न्याय का एक व्यापक द्वार खोलना चाहता है।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.