Friday March 12,2010 | Last Updated 10:03 PM .
Report a Problem
Welcome, Guest
यूजर नेम/ईमेल पासवर्ड
होम देश दुनिया राजनीति खेल अर्थ जगत मनोरंजन विकास लाइफ स्‍टाइल विज्ञान-तकनीक युवा कोना जिंदगीनामा साक्षात्‍कार विविध विचार साहित्‍य-संस्‍कृति नागरिक पत्रकारिता क्राइम
ईरान से दोस्ती के इच्छुक हैं ओबामा
Bookmark and Share



प्रकाशन तरीख : 04-Nov-2009 14:32:39 द्वारा: पंकज कपूर Font Size:

अविश्वास और टकराव के लंबे दौर के बाद अमेरिका ने बुधवार को कहा कि वह तेल से मालामाल ईरान के साथ दोस्ती चाहता है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को कहा, मैंने यह साफ कर दिया कि अमेरिका इस अतीत से आगे जाना चाहता है और परस्पर हितों व परस्पर सम्मान के आधार पर इस्लामी गणराज्य ईरान के साथ रिश्ता बनाना चाहता है।

ओबामा ने तेहरान में अमेरिकी दूतावास पर कब्जे की 30वीं बरसी के अवसर पर जारी एक बयान में कहा, हम ईरान के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देते। ओबामा का यह बयान ईरान की मुख्य भाषा फारसी में भी जारी किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, चार नवंबर 1979 को शुरू हुए (दूतावास प्रकरण के) 444 दिन ने बहादुर अमेरिकियों के जीवन को बहुत प्रभावित किया जिन्हें अनुचित रूप से बंधक बनाया गया था, और हम इस असाधरण सेवा एवं कुरबानी के लिए इन अमेरिकियों और उनके परिवार के आभारी हैं।

ओबामा ने कहा, इस घटना ने अमेरिका और ईरान को टिकाऊ शक, अविश्वास और टकराव की राह पर धकेला। ओबामा ने कहा कि अमेरिका ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता। उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने ईरान में आतंकी हमलों की भ‌र्त्सना की है।

अपने बयान में ओबामा ने कहा, शांतिपूर्ण परमाणु शक्ति के रूप में ईरान के अंतरराष्ट्रीय अधिकार का हम सम्मान करते हैं। विश्व समुदाय के अन्य देशों के साथ हमने विश्वास बहाली के प्रयासों के प्रति हमने अपनी इच्छा प्रकट की है। ओबामा ने कहा, ईरान के अनुरोध पर ईरानी जनता की चिकित्सीय जरूरतों और अन्य मदद को पूरा करने के लिए हमने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रस्ताव को स्वीकार किया है।

ओबामा ने कहा, हमने साफ कर दिया है कि हर राष्ट्र की तरह ईरान अपने दायित्वों को पूरा करता है तो यह उसे समृद्धि की राह पर प्रशस्त करेगा और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ सकारात्मक संबंध बनाएगा।

उन्होंने कहा ईरान को इस पर निर्णय करना है। ओबामा ने कहा कि फैसला ईरान सरकार को करना है कि वह अतीत के मुद्दे से ही जूझना चाहता है या अपने देश के लिए अवसर, समृद्धि तथा न्याय का एक व्यापक द्वार खोलना चाहता है।

इस लेखक की दूसरी खबरें
  • जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले फिर से खोलने का आदेश
  • दिल्ली विधानसभा का सत्र 15 मार्च से, 13 बैठकें होंगी
  • आरक्षण के मद्देनजर महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगी डीएमके, एआईएडीएमके
  • लश्कर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता : अमेरिकी सांसद
  • समाचार चैनलों ने आईपीएल का बहिष्कार खत्म किया
  • भारत व पाकिस्तान दोनों ही खास है अफगान के लिए
  • नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग
  • वायुसेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन
  • महंगाई के विरोध में वाम और सपा सांसदों का बहिर्गमन
  • परामर्श के बाद लोकसभा में पेश होगा महिला विधेयक: कांग्रेस
  • चर्चा मंच
      

    << पिछला अगला >>
    अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

    अपनी टिप्‍पणी दें:
    नाम:
    ईमेल:
    आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
    भाषा चुनॆ :
    आपकी टिप्‍पणी:  

    नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

     
    FIH Hockey World Cup 2010
    Refresh
    न्यूजीलैंड 4   9-10 स्‍थान के लिए: न्‍यूजीलैंड पेनाल्‍टी स्‍ट्रोक में 9-8 से विजयी
    दक्षिण अफ्रीका 4
    भारत 2   7-8 स्‍थान के लिए: कनाडा विजयी
    अर्जेटीना 4
    दक्षिण कोरिया 0   5-6 स्‍थान के लिए: स्‍पेन विजयी
    स्पेन 2
    नागरिक पत्रकार लॉगिन
    यूजर नेम/ईमेल
    पासवर्ड
    नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
    दुनिया: अन्‍य खबरें
    आज की बड़ी खबरें
    आपका मत
    क्‍या महिला आरक्षण बिल में 'आरक्षण के अंदर आरक्षण' होना चाहिए?
    हां
    नहीं
    निर्णय करने की स्थिति में नहीं हूं
    आमने-सामने   RSS 
     बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा
    द्वारा: कौशल यादव
    नई दिल्ली: बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा का कहना है कि फिल्मी कलाकारों को सबसे खराब अभिनय के लिए पिछले वर्.... पूरा पढ़ें
    होम | देश | दुनिया | राजनीति | खेल | अर्थ जगत | मनोरंजन | विकास | लाइफ स्‍टाइल | विज्ञान-तकनीक | युवा कोना | जिंदगीनामा | साक्षात्‍कार | विविध | विचार | साहित्‍य-संस्‍कृति | नागरिक पत्रकारिता
    हमारे बारे में | संपर्क करें | फीडबैक | नियम व शर्तें | डिस्‍क्‍लेमर | FAQ | मेरी खबर पर विज्ञापन
    ट्यूटोरियल | समस्‍या बताएं? | वीडियो | फोटो | ब्‍लॉग | आरएसएस | रजिस्‍टर | पासवर्ड गुम
    Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.