• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
इजराइल ने भारत यात्रा के प्रति लोगों को आगाह किया
इजराइल ने भारत यात्रा के प्रति आगाह किया

यरूशलम : इजराइल के आतंकवाद निरोधी ब्यूरो (सीटीबी) ने देश के नागरिकों को यह कहकर भारत यात्रा के प्रति आगाह किया है कि पिछले महीने सख्त यात्रा परामर्श जारी किए जाने के बाद वहां उनके खिलाफ संभावित हमलों का खतरा और अधिक गंभीर हो गया है। ब्यूरो ने कहा कि गोवा सहित पूरे भारत में चाबाड केंद्रों, यहूदी प्रार्थना घरों और साथ ही उन स्थानों पर हमले का खतरा है जहां इजराइल और पश्चिमी देशों के लोग अक्सर जाते हैं।

इजराइल के चैनल-10 की खबर के अनुसार, नई चेतावनी इजराइली अधिकारियों को मिली नई खुफिया जानकारी पर आधारित है जिसमें संकेत दिया गया है कि एक वैश्विक जिहादी संगठन मुंबई में 2008 में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने वाले पाकिस्तानी आतंकी संगठन के साथ मिलकर हमले की योजना बना रहा है।

मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमलों में एक चाबाड इमारत पर भी हमला हुआ था। सीटीबी ने भारत में रह रहे इजरायलियों को सलाह दी है कि वे उन स्थानों पर जाने से बचें जहां सशस्त्र गार्ड मौजूद नहीं होते। ब्यूरो ने भारत के कश्मीर क्षेत्र की यात्रा को लेकर भी अलग से एक परामर्श जारी किया है।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.