पर्थ। पहले दक्षिण अफ्रीका के हाथों अपने नंबर वन का तमगा गंवाने और अब न्यूजीलैंड से पहले एकदिवसीय में हार का मुंह देखने के बाद अब क्रिकेट आस्ट्रेलिया को अपनी टीम की ओवरहालिंग करने की सूझी है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग को न्यूजीलैंड के साथ जारी श्रृंखला के बीच में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी से आराम दिया गया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही एकदिवसीय श्रृंखला के बाकी चार मैचों के लिए माइकल क्लार्क को कप्तान बनाया गया है।
फोटोः आस्ट्रेलिया एकदिवसीय क्रिकेट टीम के नए कप्तान माइकल क्लार्क
पोंटिग की खराब लय की वजह से ऑस्ट्रेलिया अपने ही देश में दक्षिण अफ्रीका के हाथों एकदिवसीय औऱ टेस्ट श्रृंखला हार चुकी है। और रविवार को न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पांच एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भी ऑस्ट्रेलिया को हार का मुंह देखना पड़ा है।
हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि इसका पोंटिंग के लय से कुछ लेना-देना नहीं है। कप्तान को सिर्फ आराम दिया गया है।



<< पिछला अगला >>