नई दिल्ली: बॉलीवुड में अपने अलग स्टाइल के लिए मशहूर आमिर खान की दूसरी बीवी किरण राव का मिसकैरेज हो गया है। आमिर और किरण का यह पहला बच्चा था, जो जन्म लेने से पहले ही आमिर-किरण से दूर हो गया।
आमिर खान को इस हादसे से गहरा सदमा लगा है और वो कुछ दिनों तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहेंगे और अपने फैंस को भी नजर नहीं आएंगे।
अपने ब्लॉग में आमिर लिखा है, '''किरण और मैंने अपने अजन्मे बच्चे को खो दिया है। सारे प्रयासों के बाद भी हम गर्भपात को नहीं रोक सके। पिछले दो महीने हमारे लिए संघर्ष से भरे रहे और यही एक सबसे बड़ा कारण रहा कि मैं सभी से दूर रहा। किरण को इस दु:ख से उबरने के लिए कुछ समय चाहिए, इसलिए मैं कुछ समय के लिए सबसे दूर रहूंगा।'
उल्लेखनीय है कि किरण राव आमिर की दूसरी पत्नी हैं। दोनों की शादी 28 दिसंबर 2005 को हुई थी। आमिर का अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक हो गया था। रीना से आमिर को दो बच्चे हैं। बेटा का नाम जुनैद और बेटी का नाम इरा है। दोनों बच्चे अपनी मां के पास रहते हैं। आमिर और किरण की मुलाकात फिल्म लगान की शूटिंग के दौरान हुई थी। किरण राव तब आशुतोष गोवारिकर की असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करती थीं।




<< पिछला अगला >>