Friday March 12,2010 | Last Updated 04:56 AM .
Report a Problem
Welcome, Guest
यूजर नेम/ईमेल पासवर्ड
होम देश दुनिया राजनीति खेल अर्थ जगत मनोरंजन विकास लाइफ स्‍टाइल विज्ञान-तकनीक युवा कोना जिंदगीनामा साक्षात्‍कार विविध विचार साहित्‍य-संस्‍कृति नागरिक पत्रकारिता क्राइम
अमेरिका में हो भारत-पाक मैच: शशि थरूर
Bookmark and Share



प्रकाशन तरीख : 01-Nov-2009 17:46:27 द्वारा: अंजना सिंह Font Size:

पिछले साल नवंबर में मुंबई आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट रिश्तों में आई खटास के बाद केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने सुझाव दिया है कि इन चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच अमेरिका जैसे तटस्थ स्थान में सीरीज का आयोजन कराया जा सकता है।

थरूर ने कहा कि इस देश में काफी क्रिकेट प्रेमी हैं और उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि भारत-पाक क्रिकेट सीरीज को यहां अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। उन्होंने कहा, 'अमेरिका में भारतीय और पाकिस्तानी देशभक्तों की काफी तादाद है और कुछ क्रिकेट प्रेमी भी हैं। आतंकी हमलों ने जब दोनों देशों के बीच क्रिकेट को रोक दिया है तब यह तीसरे देश में क्रिकेट का आयोजन का बहुत ही अच्छा तरीका है।'

विदेश राज्य मंत्री ने कहा, 'अमेरिका में बेसबाल स्टेडियम को क्रिकेट के लिए दर्शकों से भरा देखना बेहतरीन होगा। हालांकि क्रिकेट के मुकाबले यह स्टेडियम थोड़ा छोटा होगा।' पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान के साथ मिलकर 'शैडोज एक्रोस द प्लेइंग फील्ड' लिखने वाले थरूर ने 2004 में भारत-पाक क्रिकेट रिश्तों की दोबारा शुरुआत को याद किया जिसे 'फ्रेंडशिप टूर' कहा गया। उन्होंने कहा, 'पहली बार इतने क्रिकेट वीजा दिए गए। प्रशंसकों के लिए माहौल बहुत अच्छा था।'

वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने अमेरिका में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज के आयोजन के भारत के केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के प्रस्ताव का समर्थन किया है।

मियांदाद ने कहा कि वह एक क्रिकेट परिषद के गठन का प्रस्ताव रखेंगे जिसमें भारत और पाकिस्तान दोनों के महान खिलाड़ी हों। उन्होंने कहा, 'यदि थरूर वाकई ऐसा सोचते हैं तो भारत के किसी मंत्री की ओर से यह स्वागत योग्य और सकारात्मक संकेत हैं क्योंकि पाकिस्तान ने कभी द्विपक्षीय सीरीज खेलने से मना नहीं किया।'

पीसीबी के क्रिकेट संचालन निदेशक मियांदाद ने कहा कि वह दोनों टीमों को कहीं भी एक दूसरे से खेलते देखना चाहते हैं, फिर चाहे मुकाबले अमेरिका में ही क्यों ना हो। मियांदाद ने कहा कि दोनों बोर्ड को एक आम परिषद बनानी चाहिए जिसमें पाकिस्तान के इमरान खान और भारत के सुनील गावस्कर जैसे धुरंधर खिलाड़ी हों जो द्विपक्षीय खेल संबंध बहाल करने के बारे में राय दे सकें।

इस लेखक की दूसरी खबरें
  • आरक्षण के मद्देनजर महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगी डीएमके, एआईएडीएमके
  • लश्कर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता : अमेरिकी सांसद
  • भारत व पाकिस्तान दोनों ही खास है अफगान के लिए
  • नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग
  • वायुसेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन
  • महंगाई के विरोध में वाम और सपा सांसदों का बहिर्गमन
  • परामर्श के बाद लोकसभा में पेश होगा महिला विधेयक: कांग्रेस
  • उत्तर प्रदेश: जलाकर मारने के आरोप में 5 गिरफ्तार
  • सेरेना विलियम्स से शादी करेंगे रैपर कॉमन?
  • पाक नौसेना ने मिसाइल का परीक्षण किया
  • चर्चा मंच
      

    << पिछला अगला >>
    अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

    अपनी टिप्‍पणी दें:
    नाम:
    ईमेल:
    आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
    भाषा चुनॆ :
    आपकी टिप्‍पणी:  

    नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

     
    FIH Hockey World Cup 2010
    Refresh
    न्यूजीलैंड 4   9-10 स्‍थान के लिए
    दक्षिण अफ्रीका 4
    भारत 0   7-8 स्‍थान के लिए
    अर्जेटीना 0
    दक्षिण कोरिया 0   5-6 स्‍थान के लिए
    स्पेन 0
    नागरिक पत्रकार लॉगिन
    यूजर नेम/ईमेल
    पासवर्ड
    नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
    खेल: अन्‍य खबरें
    आज की बड़ी खबरें
    आपका मत
    क्‍या महिला आरक्षण बिल में 'आरक्षण के अंदर आरक्षण' होना चाहिए?
    हां
    नहीं
    निर्णय करने की स्थिति में नहीं हूं
    आमने-सामने   RSS 
     बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा
    द्वारा: कौशल यादव
    नई दिल्ली: बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा का कहना है कि फिल्मी कलाकारों को सबसे खराब अभिनय के लिए पिछले वर्.... पूरा पढ़ें
    होम | देश | दुनिया | राजनीति | खेल | अर्थ जगत | मनोरंजन | विकास | लाइफ स्‍टाइल | विज्ञान-तकनीक | युवा कोना | जिंदगीनामा | साक्षात्‍कार | विविध | विचार | साहित्‍य-संस्‍कृति | नागरिक पत्रकारिता
    हमारे बारे में | संपर्क करें | फीडबैक | नियम व शर्तें | डिस्‍क्‍लेमर | FAQ | मेरी खबर पर विज्ञापन
    ट्यूटोरियल | समस्‍या बताएं? | वीडियो | फोटो | ब्‍लॉग | आरएसएस | रजिस्‍टर | पासवर्ड गुम
    Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.