वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज एच डब्ल्यू बुश ने कहा है कि वह अपने दूसरे बेटे जेब बुश को भी अमेरिका का राष्ट्रपति बनते देखना चाहते हैं।
सीनियर बुश के नाम से जाने जाने वाले बुश ने कहा कि उनका बड़ा बेटा जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका का राष्ट्रपति बनने में कामयाब रहा और अब उनकी तमन्ना अपने दूसरे बेटे को भी राष्ट्रपति बनते देखना है।
फोटोः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज एचडब्ल्यू बुश सोमवार को अपने दूसरे बेटे जेब बुश के बारे में बात करते हुए रो पड़े।
एक समाचार चैनल को रविवार को दिए साक्षात्कार में बुश ने कहा कि उनके दूसरे बेटे जेब के पास अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की सभी योग्यता है। जेब बुश फ्लोरिडा के पूर्व गर्वनर रह चुके हैं। 55 वर्षीय जेब बुश ने कहा कि वह 2010 में फ्लोरिडा सीट से सीनेटर बनने के बारे में विचार कर रहे हैं।
वर्ष 1989 से 1993 तक अमेरिकी राष्ट्रपति रहे सीनियर बुश ने कहा कि मैं जेब को राष्ट्रपति की उम्मीदवारी के दौड़ में देखना चाहते हैं। मैं उसे एक दिन देश का राष्ट्रपति या सीनेटर बनते देखना चाहते हैं। हालांकि अभी समय ठीक नहीं है लेकिन भविष्य में सब कुछ ठीक हो जाएगा।
जार्ज डब्ल्यू बुश दो बार अमेरिकी राष्ट्रपति रहे हैं। बीस जनवरी को उनका दूसरा कार्यकाल समाप्त हो रहा है। गौरतलब है कि सीनियर बुश और जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिकी इतिहास में ऐसे दूसरे पिता पुत्र हैं, जो अमेरिकी राष्ट्रपति बने हैं।
इससे पहले अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति जान एडम्स और उनका पुत्र जान क्वींसी एडम्स अमेरिकी राष्ट्रपति बनने में कामयाब रहे थे।



<< पिछला अगला >>