Sunday March 14,2010 | Last Updated 09:01 AM .
Report a Problem
Welcome, Guest
यूजर नेम/ईमेल पासवर्ड
होम देश दुनिया राजनीति खेल अर्थ जगत मनोरंजन विकास लाइफ स्‍टाइल विज्ञान-तकनीक युवा कोना जिंदगीनामा साक्षात्‍कार विविध विचार साहित्‍य-संस्‍कृति नागरिक पत्रकारिता क्राइम
हर श्रेत्र में फिसड्डी साबित हुए हम : धोनी
Bookmark and Share



प्रकाशन तरीख : 09-Feb-2010 06:57:14 द्वारा: एजेंसी Font Size:
हर श्रेत्र में फिसड्डी साबित हुए हम : धोनी

नागपुर: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्वीकार किया कि पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने उनकी टीम को खेल के  हर श्रेत्र में फिसड्डी साबित हुई।

मेहमान टीम ने विदर्भ क्रिकेट संघ (वीडीए) मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारतीय टीम को एक पारी और छह रनों से पराजित कर दिया।

भारतीय टीम सर्वोच्च वरीय टेस्ट टीम है और वह टेस्ट चैम्पिनशिप खिताब हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरी थी लेकिन मेहमान खिलाड़ियों के शानदार खेल के सामने उसके खिलाड़ी टिक नहीं पाए।

धोनी ने मैच के बाद कहा, "हाशिम अमला, जैक्स कैलिस और स्डेल टेन ने हमें खेल के हर विभाग में दोयम साबित किया। स्टेन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने पारंपरिक गेंदबाजी का उत्कृष्ठ नमूना पेश किया। शुरुआती विकेट गंवाने के बाद हमारे बाकी के बल्लेबाजों के लिए दो दिनों तक विकेट पर टिके रहना मुश्किल था। दक्षिण अफ्रीका अब श्रृंखला गंवा नहीं सकता लिहाजा हम दबाव में हैं। पिछली बार जब वे यहां आए थे, तब वे बिल्कुल हमारी स्थिति में थे।"

मैच के आंकड़ों पर नजर डालें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अमला (नाबाद 253) और कैलिस (173) के शानदार शतकों की बदौलत अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 558 रनों पर घोषित कर दी थी।

भारतीय टीम वीरेंद्र सहवाग (109) के 18वें शतक और एस. बद्रीनाथ (56) के करियर के पहले अर्धशतक के बावजूद अपनी पहली पारी में 233 रन ही बना सकी थी। मेहमान टीम के तेज गेंदबाज स्टेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 रन देकर 7 बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई थी।

दूसरी पारी में सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर का 46वां शतक लगाकर फॉलोऑन खेलने को मजबूर भारतीय टीम को मुश्किल से उबारने का भरपूर प्रयास किया लेकिन इसके बावजूद मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज 319 रनों पर पेवेलियन लौट गए।

स्टेन ने दूसरी पारी में तीन विकेट लिए जबकि स्पिनर पॉल हैरिस को भी तीन सफलता मिली। वायने पार्नेल दो विकेट लेने में सफल रहे। दूसरी पारी में भारत के लिए तेंदुलकर के अलावा हरभजन सिंह (39), वृद्धिमान साहा (36) और जहीर खान (33) ने अंतिम वक्त में जोरदार संघर्ष किया लेकिन अपनी टीम की पारी की हार को टाल नहीं सके।

दो मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीकी टीम 1-0 से आगे हो गई है। दूसरा टेस्ट मैच 14 फरवरी से कोलकाता में खेला जाना है। अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाने वाले अमला को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

इस लेखक की दूसरी खबरें
  • महिला विधेयक 'अंतरराष्ट्रीय साजिश' : मुलायम
  • पापड़वाला, जो 28 सालों से लड़ रहा है हक की लड़ाई..
  • हिमाचल और पंजाब में भूकंप के झटके
  • अलग हुए जेनिफर और जैमी
  • भारत-बांग्लादेश सीमा विवाद हल होने में करीब 9 वर्ष लगेंगे
  • कार्टून के जरिए निशाना साधते ब्लॉग
  • 'तमिलों ने पृथक तमिल की मांग नहीं छोड़ी'
  • कांग्रेस ने कश्मीर विधेयक का विरोध किया
  • मुंबई में तेल टैंकों पर हमले की साजिश में 2 गिरफ्तार
  • 'पाठशाला' में नजर आएंगे शाहिद
  • चर्चा मंच
      

    << पिछला अगला >>
    अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

    अपनी टिप्‍पणी दें:
    नाम:
    ईमेल:
    आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
    भाषा चुनॆ :
    आपकी टिप्‍पणी:  

    नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

     
    FIH Hockey World Cup 2010
    नागरिक पत्रकार लॉगिन
    यूजर नेम/ईमेल
    पासवर्ड
    नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
    खेल: अन्‍य खबरें
    आज की बड़ी खबरें
    आपका मत
    क्‍या महिला आरक्षण बिल में 'आरक्षण के अंदर आरक्षण' होना चाहिए?
    हां
    नहीं
    निर्णय करने की स्थिति में नहीं हूं
    आमने-सामने   RSS 
     बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा
    द्वारा: कौशल यादव
    नई दिल्ली: बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा का कहना है कि फिल्मी कलाकारों को सबसे खराब अभिनय के लिए पिछले वर्.... पूरा पढ़ें
    होम | देश | दुनिया | राजनीति | खेल | अर्थ जगत | मनोरंजन | विकास | लाइफ स्‍टाइल | विज्ञान-तकनीक | युवा कोना | जिंदगीनामा | साक्षात्‍कार | विविध | विचार | साहित्‍य-संस्‍कृति | नागरिक पत्रकारिता
    हमारे बारे में | संपर्क करें | फीडबैक | नियम व शर्तें | डिस्‍क्‍लेमर | FAQ | मेरी खबर पर विज्ञापन
    ट्यूटोरियल | समस्‍या बताएं? | वीडियो | फोटो | ब्‍लॉग | आरएसएस | रजिस्‍टर | पासवर्ड गुम
    Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.