हमने भारत को बात करने पर मजबूर किया: कुरैशी
इस्लामबाद: पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए राजी होने पर पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारत का मज़ाक उड़ाया है। कुरैशी ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ कोई रिश्ता न रखने की बात कहने वाला भारत झुक गया है। ऐसा पाकिस्तान की ताकत की वजह से हुआ है।
कुरैशी ने यहां तक कह डाला कि मुंबई हमला हो या कश्मीर। सभी मसलों पर पाकिस्तान अपने रुख़ पर कायम रहा और इसी वजह से उसकी जीत हुई है। हार कर भारत सरकार को पाकिस्तान से बातचीत को राजी होना पड़ा है।




<< पिछला अगला >>