Saturday March 13,2010 | Last Updated 12:00 AM .
Report a Problem
Welcome, Guest
यूजर नेम/ईमेल पासवर्ड
होम देश दुनिया राजनीति खेल अर्थ जगत मनोरंजन विकास लाइफ स्‍टाइल विज्ञान-तकनीक युवा कोना जिंदगीनामा साक्षात्‍कार विविध विचार साहित्‍य-संस्‍कृति नागरिक पत्रकारिता क्राइम
सपरिवार देखेंगे ‘माई नेम इज खान’, चव्‍हाण ने किया विहिप को चैलेंज
महाराष्‍ट्र के सीएम चव्‍हाण उतरे शाहरूख के समर्थन में

नई दिल्ली: शाहरूख खान के आईपीएल-3 में पाकिस्‍तानी खिलाडि़यों के शामिल करने संबंधी बयान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले शिवसेना किंग खान के पीछे हाथ धोकर पड़ी थी, अब विश्‍व हिदू परिषद् (विहिप) ने इस मामले में नया तड़का लगा दिया है। अब महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री अशोक चव्‍हाण भी खुलकर शाहरूख के पक्ष में खड़े हो गए हैं।

सोमवार को अशोक चव्हाण ने विहिप को चुनौती दे डाली कि वह शाहरुख खान की आगामी फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ के प्रदर्शन को रोक कर दिखाए। चव्हाण ने कहा है विहिप की चुनौती के बाद अब वे खुद परिवार सहित इस फिल्म को देखने जाएंगे।

चव्हाण ने नई दिल्ली में पत्रकारों से कहा, ‘कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता। यदि किसी भी व्यक्ति ने इस तरह की धमकी जारी की, तो हम उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। कानून अपना काम करेगा, वे जो कहते हैं उन्हें वह कहने दीजिए।’ उन्‍होंने यह भी कहा, ‘मैं भी अपने परिवार के साथ फिल्म देखने जाऊंगा।’

गौरतलब है कि विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया ने गुवाहाटी में देश की जनता से आह्वान किया है कि वह देश भर में इस फिल्म के प्रदर्शन का बहिष्कार करे। तोगड़िया ने शाहरूख को देशद्रोही करार देते हुए कहा था, ‘देश की जनता को माई नेम इज खान का विरोध करना चाहिए क्योंकि शाहरुख खान देशद्रोही है। वह पाकिस्तानी एजेंट है।’ उन्होंने कहा कि फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए जाएंगे।

विहिप की यह धमकी ऐसे समय में आई है, जब शिवसेना ने एक दिन पहले ही ‘माई नेम इज खान’ के प्रदर्शन का विरोध न करने की घोषणा की थी। गौरतलब है कि माई ‘नेम इज खान’ 12 फरवरी को रिलीज होने जारी है। करन जौहर निर्देशित इस फिल्‍म में लंबे समय के बाद एक बार फिर शाहरुख खान और काजोल की सुपर हिट साथ आ रही है।

इस लेखक की दूसरी खबरें
  • वर्ल्‍ड कप हॉकी: अर्जेंटीना से हार कर आठवें पायदान पर रही भारतीय टीम
  • आईपीएल-3 में सटोरियों का दांव दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स पर
  • संयुक्‍त राष्‍ट्र ने सचिन को बनाया सद्भावना राजदूत
  • वर्ल्‍ड कप हॉकी: नीदरलैंड को हरा ऑस्‍ट्रेलिया फाइनल में, जर्मनी से खिताबी भिड़त
  • विश्‍वकप में 12वें नंबर पर रही पाक हॉकी टीम का सामूहिक संन्‍यास
  • ‘ऑपरेशन ग्रीन हंट’ शुरू, नक्सलियों के 4 शिविर ध्वस्त
  • कृपालु महाराज के आश्रम में भगदड़ के मामले में आरोपियों को बेल
  • वर्ल्‍ड कप हॉकी: कनाडा से हार कर पाकिस्‍तान आखिरी पायदान पर
  • पीसीबी ने यूसुफ-यूनुस पर लाइफ टाइम बैन की खबरों को खारिज किया
  • अब टीवी पर किसका स्‍वयंवर? धोनी, युवी या भज्‍जी!
  • चर्चा मंच
      

    << पिछला अगला >>
    अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

    अपनी टिप्‍पणी दें:
    नाम:
    ईमेल:
    आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
    भाषा चुनॆ :
    आपकी टिप्‍पणी:  

    नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

     
    FIH Hockey World Cup 2010
    Refresh
    इंग्लैंड 0   3-4 स्‍थान के लिए
    नीदरलैंड 0
    जर्मनी 0   फाइनल
    ऑस्ट्रेलिया 0
    नागरिक पत्रकार लॉगिन
    यूजर नेम/ईमेल
    पासवर्ड
    नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
    राजनीति: अन्‍य खबरें
    आज की बड़ी खबरें
    आपका मत
    क्‍या महिला आरक्षण बिल में 'आरक्षण के अंदर आरक्षण' होना चाहिए?
    हां
    नहीं
    निर्णय करने की स्थिति में नहीं हूं
    आमने-सामने   RSS 
     बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा
    द्वारा: कौशल यादव
    नई दिल्ली: बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा का कहना है कि फिल्मी कलाकारों को सबसे खराब अभिनय के लिए पिछले वर्.... पूरा पढ़ें
    होम | देश | दुनिया | राजनीति | खेल | अर्थ जगत | मनोरंजन | विकास | लाइफ स्‍टाइल | विज्ञान-तकनीक | युवा कोना | जिंदगीनामा | साक्षात्‍कार | विविध | विचार | साहित्‍य-संस्‍कृति | नागरिक पत्रकारिता
    हमारे बारे में | संपर्क करें | फीडबैक | नियम व शर्तें | डिस्‍क्‍लेमर | FAQ | मेरी खबर पर विज्ञापन
    ट्यूटोरियल | समस्‍या बताएं? | वीडियो | फोटो | ब्‍लॉग | आरएसएस | रजिस्‍टर | पासवर्ड गुम
    Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.