शायर के निधन पर मुलायम सिंह को शोक
लखनउ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने जाने माने शायर जनाब रफीक सादानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुलायम सिंह यादव ने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा कि रफीक सादानी की उर्दू शायरी में एक अलग पहचान थी। उनके निधन से उनके हजारों प्रशंसकों को गहरा धक्का लगा है।
गौरतलब है कि गत आठ फरवरी को डुमरियागंज में एक मुशायरे से वापस फैजाबाद लौट रहे सादानी की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी।




<< पिछला अगला >>