• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
लिवरपूल फुटबाल क्लब खरीदना चाहते हैं मुकेश अंबानी और सुब्रत रॉय
लिवरपूल फुटबाल क्लब खरीदना चाहते हैं मुकेश अंबानी और सुब्रत रॉय
लिवरपूल फुटबाल क्लब खरीदना चाहते हैं मुकेश अंबानी और सुब्रत रॉय

लंदन: भारत के दो प्रमुख औद्योगिक समूह-रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी और सहारा समूह के सुब्रत रॉय कर्ज में डूबे इंग्लैंड के फुटबाल क्लब लिवरपूल में आधे से अधिक हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं। दोनों ने अपने-अपने स्तर पर क्लब के मौजूदा मालिक टॉम हिक्स और जार्ज जिलेट जूनियर से इसका स्वामित्व हासिल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टाइम्स' के मुताबिक मुकेश और रॉय ने अपने-अपने एजेंटों को माध्यम से पिछले वर्ष नवंबर में क्लब के मौजूदा मालिकों से संपर्क साधा था और इस संबंध में दोनों की मालिकों से शुरुआती स्तर की बातचीत हो चुकी है।

मुकेश और रॉय ने कहा है कि वे 23.7 करोड़ पाउंड के कर्ज में डूबे क्लब का 51 फीसदी हिस्सा हासिल करना चाहते हैं और इसके बदले वे कर्ज की रकम अदा करने को तैयार हैं। लिवरपूल इंग्लैंड के प्रमुख फुटबाल क्लबों में एक है।

लिवरपूल क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टियन पुलस्लो ने हालांकि इस खबर का खंडन किया है। उनका कहना है कि उन्हें भरोसा में लिए बगैर क्लब के मौजूदा मालिक किसी प्रकार की बातचीत नहीं कर सकते।

खबर यह भी है कि रॉय इस क्लब को खरीदने को लेकर ज्यादा गंभीर दिख रहे हैं। रॉय का इंडियन प्रीमियर लीग के अगले संस्करण के लिए एक फ्रेंचाइजी क्लब भी खरीदने का इरादा है। यह फ्रेंचाइजी टीम संभवत: लखनऊ की होगी। लखनऊ में ही सहारा समूह का मुख्यालय है।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.