नई दिल्ली: मंदी की वजह से कीमतों में हुई कमी तथा खरीदारों के अभाव के मद्देनजर देश के रियल एस्टेट उद्योग क्षेत्र में छाई मायूसी अब समाप्त होने लगी है। रियल एस्टेट की बड़ी कंपनियों पाश्र्वनाथ डेवलपर्स, अंसल हाउसिंग एवं कंस्ट्रक्शन लिमिटेड तथा ग्रीन भवन बनाने वाली प्रमुख कंपनी थ्रीसी नई परियोजनाएं लाने की घोषणा की है।
पाश्र्वनाथ ने अगले पांच वर्षो में सात हजार करोड़ रूपए निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया, कंपनी अपनी वर्तमान परियोजनाओं के निर्माण पर सात हजार करोड़ रूपए निवेश करेगी।
जैन ने बताया कि उनकी कंपनी अपनी वर्तमान में उनकी कंपनी आठ करोड वर्ग फीट क्षेत्र की 57 परियोजनाओं का विकास कर रही है और उनमें से चार करोड वर्ग फीट का काम बहुत तेजी से जारी है।
उन्होंने कहा कि अगले दो साल में भवनों की आपूर्ति करना चाहते है। पार्श्वनाथ की परियोजनाओं में से 80 प्रतिशत आवासीय तथा शेष व्यावसायिक है। कंपनी इन परियोजनाओं की भूमि की कीमतों का पूरा भुगतान कर चुकी है और अब उसे सिर्फ निर्माण कार्यो पर व्यय करना है।
जैन ने कहा कि उनकी ये सभी परियोजनाये वर्ष 2015 तक पूरी होगी और उस समय उसकी कंपनी इन परियोजनाओं से 17 हजार करोड रूपए के राजस्व मिलने की उम्मीद है।



<< पिछला अगला >>