लखनउ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने कानपुर, गोरखपुर और इलाहाबाद से ग्यारह माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो माओवादी क्म्यूनिस्ट पार्टी के हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए लोगों में से कुछ लोग पढ़े लिखे भी हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्य प्रलिस आयुक्त कर्मवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए माओवादियों में से चिंतन और भरद्वाज प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि इन ग्यारह नक्सिलयों को कानपुर, गोरखपुर और इलाहाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
इनमें से चिंतन (64 ने जेएनयू से पीएचडी और एमफिल की हुई है। बलराज (51) बीआर जानता है और अरविंद सांइस साइड से ग्रेजुएट है।
नौ अन्य माओवादी हैं: नवीन प्रसाद सिंह, अंबरीश, दीपक राम, शिवराज सिंह, राजेन्द्र कुमार, कृपा शंकर, सीमा आजाद, विश्वविजय और आशा मुंडा।
पुलिस ने इनके पास से 8 लाख 16 हजार रुपए नकदी के साथ-साथ भारी तादाद में माओवादी साहित्य, सीडी और एक पेन ड्राइव बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि ये लोग नक्सली वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। पुलिस को यकीन है कि इनसे पूछताछ के बाद और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।



न्यूजीलैंड
दक्षिण अफ्रीका
भारत
अर्जेटीना
दक्षिण कोरिया
स्पेन

<< पिछला अगला >>