• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
भारत का लंबी दूरी की परमाणु-क्षमतायुक्त अग्नि-3 का परीक्षण
Bookmark and Share

Posted On: 07-Feb-2010 12:37:38 PM By: हिमांशु Font Size: Increase Font Size Decrease Font Size
भारत का लंबी दूरी की परमाणु-क्षमतायुक्त अग्नि-3 का परीक्षण
भारत का लंबी दूरी की परमाणु-क्षमतायुक्त अग्नि-3 का परीक्षण

भद्रक: भारत ने रविवार को लंबी दूरी तक मार करने वाली परमाणु-क्षमतायुक्त स्वेदशी मिसाइल अग्नि-3 का परीक्षण किया। इसके साथ ही देश उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जिनके पास मध्यवर्ती श्रेणी की बैलिस्टिक मिसाइल हैं।

रक्षा सूत्रों के अनुसार उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर से करीब 200 किलोमीटर दूर भद्रक जिले के व्हीलर द्वीप स्थित प्रक्षेपण स्थल से सुबह 10.46 बजे 3,000 किलोमीटर की दूरी तक मार करने की क्षमता वाली 1.5 टन वजनी मुखास्त्र ले जाने में सक्षम मिसाइल का प्रक्षेपण किया गया।

अग्नि-3 का यह चौथा परीक्षण था। इसी परीक्षण स्थल से नौ जुलाई 2006 को इसका पहला परीक्षण विफल हो गया था। रॉकेट का दूसरा चरण मिसाइल से फौरन अलग न हो सका था और वह लक्ष्य से पहले ही गिर गई थी।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 12 अप्रैल 2007 और नौ मई 2008 को फिर मिसाइल का परीक्षण किया और दोनों परीक्षण सफल रहे।

अग्नि-3 दो चरणों की ठोस प्रणोदक मिसाइल है। इसकी लंबाई 17 मीटर और व्यास दो मीटर तथा वजन 50 टन है।

अग्नि-1 750-800 किलोमीटर मारक क्षमता वाली कम दूरी की मिसाइल है और अग्नि-2 1,500 किलोमीटर क्षमतावाली मध्यम दूरी की मिसाइल है। ये दोनों मिसाइलें पहले ही सेना में शामिल की जा चुकी हैं।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.