• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
भारत का रुख नहीं करेगे साइबेरियाई बगुले!
Bookmark and Share

Posted On: 09-Feb-2010 01:01:31 AM By: निशांत Font Size: Increase Font Size Decrease Font Size
भारत का रुख नहीं करेगे साइबेरियाई बगुले!
भारत का रुख नहीं करेगे साइबेरियाई बगुले!

मुंबई:  दस वर्ष बीत चुके हैं लेकिन साइबेरियाई क्रेनों (बगुलों) ने भारत का रुख नहीं किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि हर वर्ष सदिर्यो में भारत आने वाले ये पक्षी अब शायद कभी इधर का रुख नहीं करेंगे।

साइबेरियाई बगुलों को संरक्षित पक्षी का दर्जा प्राप्त है। हर वर्ष राजस्थान के भरतपुर में स्थित केवलादेव पक्षी अभ्यारण्य आने वाले ये पक्षी अब शायद साइबेरिया (रूसी क्षेत्र) से भारत तक का अपना सदियों पुराना रास्ता बदल चुके हैं।

बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) के पक्षी विज्ञानी दिलावर मोहम्मद ने बताया, "केवलादेव पक्षी अभ्यारण्य में कई वर्षो से साइबेरियाई बगुलों को नहीं देखा गया है। भरतपुर ही नहीं, देश के दूसरे हिस्सों में भी इन्हें नहीं देखा गया है। इससे साफ है कि उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया है। इसके कई कारण हो सकते हैं।"

साइबेरियाई बगुलों को अंतिम बार 2001 में भरतपुर में देखा गया था। मोहम्मद ने कहा, "पक्षी प्रेमियों, पक्षी विज्ञानियों और पर्यटकों के लिए यह बहुत बुरी खबर है। ये राजसी पक्षी लोगों के आकर्षण का केंद्र होते थे।"

मोहम्मद बताते हैं कि साइबेरियाई बगुले अफगानिस्तान के रास्ते भारत पहुंचा करते थे। एक युवा साइबेरियाई क्रेन की ऊंचाई 91 इंच और वजन 10 किलो तक हो सकता है।

वर्ष 2001 में अफगानिस्तान में अमेरिकी फौजों द्वारा जा रही गोलीबारी और बमबारी के बीच साइबेरियाई बगुले अंतिम बार अफगानिस्तान के रास्ते भारत पहुंच थे। उसके बाद से उन्हें भारतीय उपमहाद्वीप में नहीं देखा गया है। इससे साफ है कि उन्होने अपने शीतकालीन प्रवास के लिए किसी और स्थान का चयन कर लिया है।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.