• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
भारत-पाक वार्ता के पीछे वाशिंगटन का दबाव : आडवाणी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की बातचीत शुरू करने के सरकार के निर्णय के पीछे वाशिंगटन का भारी दबाव है।

आडवाणी ने अपने ब्लॉग में लिखा है, "सरकार के इस निर्णय के बाद लोग जिस सवाल को पूछ रहे हैं, वह यह है कि क्या पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करने को लेकर सरकार के रुख में आया ताजा बदलाव वाशिंगटन के भारी दबाव का परिणाम तो नहीं है?"

आडवाणी ने लिखा है कि बातचीत का यह प्रस्ताव ऐसे समय में किया गया है, जब सरकार इसके पहले तक यह कहती रही है कि पाकिस्तान जब तक मुंबई हमले के आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करता, तब तक उसके साथ बातचीत शुरू नहीं की जाएगी।

आडवाणी ने लिखा है, "पिछले सप्ताह नई दिल्ली द्वारा पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की बातचीत शुरू करने की अचानक की गई घोषणा ने देश में कई राजनीतिक विश्लेषकों को यह सवाल करने के लिए बाध्य कर दिया है कि कहीं यह बराक ओबामा द्वारा बनाए गए भारी दबाव का परिणाम तो नहीं है?"

आडवाणी ने राष्ट्रपति बनने के पहले ओबामा द्वारा दिए गए एक साक्षात्कार का हवाला दिया है, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव समाप्त करने के लिए कश्मीर मुद्दे पर एक विशेष दूत की नियुक्ति का संकेत दिया था।

वर्ष 2008 में राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान ओबामा ने कहा था कि यदि वह चुनाव जीतते हैं तो गंभीर तरीके से कश्मीर मसले के हल के लिए भारत-पाकिस्तान के साथ काम करना उनके प्रशासन के महत्वपूर्ण कार्यो में से एक होगा।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.