न्यूजीलैंड: भारतीय टैक्सी चालक के हत्यारे की पहचान की अपील
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड पुलिस ने मंगलवार को शहर के एशियाई समुदाय के लोगों से उस यात्री का पता लगाने में सहयोग की अपील की है, जिसने एक भारतीय टैक्सी ड्राइवर की ऑकलैंड में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, शहर में 30 फीसदी आबादी एशियाई मूल के लोगों की है, लेकिन काफी लोगों को हीरेन मोहिनी की हत्या की जानकारी नहीं है।
पुलिस ने एक टोपी का चित्र जारी किया है, जो उसे घटनास्थल के पास से खून से सने हुए बैग के साथ मिली थी। इससे पहले बैग का चित्र भी अखबारों में प्रकाशित कराया जा चुका है।
छह साल पहले मुंबई से न्यूजीलैंड गए मोहिनी की किसी यात्री ने 31 जनवरी को हत्या कर दी थी।




<< पिछला अगला >>