• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
नेपालः जाली भारतीय नोटों के रैकेट का खुलासा
नेपालः जाली भारतीय नोटों के रैकेट का खुलासा

काठमांडू : नेपाल और भारत के अधिकारियों के बीच उच्चस्तरीय वार्ता के दौरान नकली नोटों का मुद्दा प्राथमिकता से उठने के बाद नेपाल पुलिस ने भारत के नकली नोटों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिसमें एक पाकिस्तानी नागरिक की पत्नी भी शामिल है। राजधानी में शुक्रवार और शनिवार को दो स्थानों पर छापे मारकर पुलिस ने लगभग 81 लाख रुपए की राशि नकली नोटों के रूप में जब्त की है। जब्त किए गए नोट 1000 और 500 रुपए के हैं।

ललितपुर जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस इंस्पेक्टर तोरान कारकी ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने कोपुनडोल से शेख शफी अहमद और उसके बेटे सईद कलाम अहमद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से एक सूटकेस में छिपा कर रखे हुए लगभग 5439500 रुपए के नकली नोट बरामद किए। सभी नोट हजार और 500 के नोटों के रूप में थे। दक्षिणी नेपाल के बारा जिले के बेलुवा गांव के निवासी दोनों व्यक्तियों को ललितपुर अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

एक अन्य मामले में पुलिस ने काठमांडू के बालाजू से कविता बरमासाखा और उसके बेटे कवीर बरमासाखा को गिरफ्तार किया। दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। कावरे जिले के पातेलखेट गांव की निवासी कविता का पति एक पाकिस्तानी नागरिक है। काठमांडू जिले के पुलिस इंस्पेक्टर प्रेम खत्री के अनुसार कविता को नकली मुद्रा की आपूर्ति उसके पति मोहम्मद अली ने की थी। उन्होंने कहा कि नकली मुद्रा पाकिस्तान से लाई गई थी और इसे भारत भेजा जाना था। सभी लोगों की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है,
जब नेपाल और भारत के गृह सचिव नकली मुद्रा पर नकेल कसने के लिए सीमावर्ती इलाकों में सघन निगरानी पर सहमत हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों को रविवार को काठमांडू की जिला अदालत में पेश करने के बाद हिरासत में भेज दिया गया। अगस्त माह की 29 तारीख को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिक अब्दू गफ्फार को गिरफ्तार करके उसके पास से लगभग 24 लाख की भारतीय नकली मुद्रा बरामद की थी।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.