Sunday March 14,2010 | Last Updated 12:25 PM .
Report a Problem
Welcome, Guest
यूजर नेम/ईमेल पासवर्ड
होम देश दुनिया राजनीति खेल अर्थ जगत मनोरंजन विकास लाइफ स्‍टाइल विज्ञान-तकनीक युवा कोना जिंदगीनामा साक्षात्‍कार विविध विचार साहित्‍य-संस्‍कृति नागरिक पत्रकारिता क्राइम
नागपुर टेस्ट : भारत 153/3
Bookmark and Share



प्रकाशन तरीख : 08-Feb-2010 12:43:29 द्वारा: राकेश कुमार Font Size:
नागपुर टेस्ट : भारत 153/3

नागपुर: विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और अपना पहला टेस्ट खेल रहे तमिलनाडु के बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ संयम के साथ खेलते हुए भारतीय पारी को संकट से उबारने के प्रयास में जुटे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी के स्कोर छह विकेट पर 558 (घोषित) के जवाब में भारतीय टीम ने भोजनकाल तक तीन विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए थे। सहवाग 90 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 63 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि बद्रीनाथ ने 56 गेंदों पर एक चौके की मदद से 23 रन बनाए थे।

दूसरे दिन के अपने स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 25 रन से आगे खेलते हुए भारतीय टीम ने पहले सत्र में ही तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। डेल स्टेन और मोर्न मोर्कल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गौतम गंभीर (12), मुरली विजय (4) और सचिन तेंदुलकर (7) को चलता किया।

गंभीर मोर्कल की गेंद पर विकेट के पीछे मार्क बाउचर के हाथों लपके गए जबकि विजय को स्टेन ने अपनी एक शानदार इनकटर गेंद पर बोल्ड किया। तेंदुलकर को भी स्टेन ने विकेट के पीछे कैच कराया।

56 रन के कुल योग पर तीन विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम भारी संकट में आ गई थी लेकिन उसके बाद भोजनकाल तक बद्रीनाथ और सहवाग ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया। दोनों बल्लेबाज चौथे विकेट के लिए नाबाद 68 रन जोड़ चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने हाशिम अमला (नाबाद 253) के करियर के पहले दोहरे शतक की बदौलत विशाल स्कोर खड़ा किया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए जैक्स कैलिस ने भी 173 रनों की शानदार पारी खेली। कैलिस ने अपने करियर का 34वां शतक लगाते हुए सुनील गावस्कर की बराबरी की थी।

इस लेखक की दूसरी खबरें
  • हॉकी विश्व कप : भारतीय टीम का मनोबल बढ़ाने पहुंचीं प्रियंका
  • सरकार ने सिरे से किया पेट्रोल और डीजल का दाम घटाने से इंकार
  • कैंब्रिज यूनिवर्सिटी का हर पांचवा छात्र करता है सप्ताह में तीन अलग लड़कियों से सेक्‍स
  • हॉकी विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड 9वें स्थान पर
  • एसबीआई इस वर्ष 1,000 नई शाखाएं शुरू करेगा
  • अब दिमाग को भी पढ़ सकेगा कंप्यूटर
  • मुक्केबाजी में होंगी चीयरलीडर्स
  • परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे गूगल : चीन
  • पाकिस्तान के 21 थियेटरों में प्रदर्शित हुई 'राइट या रांग'
  • कॉमेडी फिल्‍म बनाएंगे सुभाष घई
  • चर्चा मंच
      

    << पिछला अगला >>
    अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

    अपनी टिप्‍पणी दें:
    नाम:
    ईमेल:
    आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
    भाषा चुनॆ :
    आपकी टिप्‍पणी:  

    नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

     
    FIH Hockey World Cup 2010
    नागरिक पत्रकार लॉगिन
    यूजर नेम/ईमेल
    पासवर्ड
    नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
    खेल: अन्‍य खबरें
    आज की बड़ी खबरें
    आपका मत
    क्‍या महिला आरक्षण बिल में 'आरक्षण के अंदर आरक्षण' होना चाहिए?
    हां
    नहीं
    निर्णय करने की स्थिति में नहीं हूं
    आमने-सामने   RSS 
     बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा
    द्वारा: कौशल यादव
    नई दिल्ली: बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा का कहना है कि फिल्मी कलाकारों को सबसे खराब अभिनय के लिए पिछले वर्.... पूरा पढ़ें
    होम | देश | दुनिया | राजनीति | खेल | अर्थ जगत | मनोरंजन | विकास | लाइफ स्‍टाइल | विज्ञान-तकनीक | युवा कोना | जिंदगीनामा | साक्षात्‍कार | विविध | विचार | साहित्‍य-संस्‍कृति | नागरिक पत्रकारिता
    हमारे बारे में | संपर्क करें | फीडबैक | नियम व शर्तें | डिस्‍क्‍लेमर | FAQ | मेरी खबर पर विज्ञापन
    ट्यूटोरियल | समस्‍या बताएं? | वीडियो | फोटो | ब्‍लॉग | आरएसएस | रजिस्‍टर | पासवर्ड गुम
    Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.