• English News       • नागरिक संवाददाता बनने के लिए साइन अप करें !       लॉगिन करें!      
Hockey होम
Hockey क्रिकेट
footbal फुटबॉल
Video वीडियो
Images  फोटो
Blog ब्‍लॉग
Tutorial ट्यूटोरियल
RSS आरएसएस
नए कलाकारों के लिए अभिनय के क्षेत्र में अवसरों की कमी नहीं- गुलफाम खान
नए कलाकारों के लिए अभिनय के क्षेत्रों में अवसरों की कमी नहीं- गुलफाम खान

जब से टी.वी. का प्रचार-प्रसार बड़ा है, तब से नए कलाकारों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसरों में वृद्धि हुई है। आए दिन अभिनय के क्षेत्र में नए-नए चेहरे अपनी कला का प्रदर्शन करके दर्शकों के बीच में पहचान बनाने में लगातार सफल हो रहे हैं। ऐसी ही एक कलाकार हैं अभिनेत्री गुलफाम खान, जो 2003 से अभिनय में सक्रिय हैं। गुलफाम ने सीरियल में यादगार किरदार निभाकर अपने आपको अभिनय के क्षेत्र में स्थापित करने का प्रयास किया है। पिछले दिनों इस युवा अभिनेत्री से रहीम खान ने लंबी बातचीत की। पेश हैं, मुख्‍य अंश:

अपने बारे में कुछ बताएं।

मैं बी.काम. तक शिक्षित हूं। मैंने फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा भी किया है और फैशन सिखाती हूं, साथ ही टीवी सीरियल में भी काम करती हूं। अब तक सीरियल लिपस्टिक, अस्तित्व, रीमिक्स, बेटियां, आठवां वचन, एनडीटीवी पर आने वाला धारावाहिक दो हंसों का जोड़ा, इंडिया कॉलिंग, जीत इत्यादि।

अभिनय क्षेत्र में आपका आदर्श कौन है?

रोहिणी हट्टंगड़ी।

क्या आप सामाजिक क्षेत्र में भी कार्य करती हैं?

नियमित तो नही करती, पर यदि कोई आ जाता है तो हम उनकी मदद जरूर करते हैं, लेकिन किसी गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से नहीं जुड़ी हूं।

भारत में महिलाओं की स्थिति पर आप क्या सोचती हैं?

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी, पुलिस अधिकारी किरण बेदी, महामहिम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल इत्यादि अनेक महिलाएं हैं, जो महिला समाज के लिये प्रेरणा का काम करती हैं। लेकिन, इस क्षेत्र में अभी बहुत कुछ करना बाकी है क्योंकि आज भी हजारों लड़किया हालात का शिकार हैं।

आपकी रूचियां क्‍या है?

पढ़ना, पेटिंग करना, फिल्म देखना।

क्या आप मानती हैं कि भारत में महिलाओं ने पहले के मुकाबले आज काफी तरक्की की है और कर रही हैं?

मेरा मानना है कि महिलाओं को कानून के जरिये नहीं, बल्कि उनके प्रति नजरिये में बदलाव करके हम उनके साथ इन्साफ कर सकते हैं। आज भी कई औरतें बदनामी के डर से जुल्म सहती रहती हैं। इस हालात से जाहिर होता है कि हम औरतों को अभी भी बहुत कुछ करना है। नारी शिक्षा को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है।

कन्या भ्रूण हत्या पर आप क्या सोचती हैं?

यह पूरी तरह गलत और सिर्फ गलत है। एक फैसला आपका... और एक फैसला खुदा का, जब उसने फैसला लिया और भेजा तो आप रोकने वाले कौन होते हैं। लड़का हो या लड़की, फर्क क्या पड़ता है? जो लोग इस तरह की हरकत करते हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

मुस्लिम महिलाओं की स्थिति पर आप क्या सोचती हैं?

मै सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगी कि इस्लाम में औरतों का दर्जा बहुत ऊंचा है। कुरान पाक में आप औरतों के दर्जे के बारे में पढ़ सकते हैं। फिलहाल, तो हमारे देश में महिलाओं की स्थिति में सुधार की आवश्यकता है, जिसके अंतर्गत मुस्लिम महिलाएं भी आती हैं।

अभिनय में आपका कोई ड्रीम रोल है?

नहीं।

आपका अब तक का सबसे अच्छा रोल किसे मानती हैं?

कामेडी सीरियल रसीलीबाई में मिसेस खन्ना और गंभीर भूमिका में सोनल मौसी।

क्या आपने एक्टिंग का प्रशिक्षण लिया है?

नहीं।

अभिनय के क्षेत्र में फिलहाल युवाओं की क्या स्थिति है?

नए-नए टीवी चैनल आने से नए कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के ज्यादा मौके मिल रहे हैं। जिसमें योग्यता है, वह अपनी जगह बनाने में पीछे नहीं है।

इसी तरह की अन्‍य खबरें
चर्चा मंच
  

<< पिछला अगला >>
अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

अपनी टिप्‍पणी दें:
नाम:
ईमेल:
आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
भाषा चुनॆ :
आपकी टिप्‍पणी:  

नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

 
भारत बनाम श्रीलंका 2010
नागरिक पत्रकार लॉगिन
यूजर नेम/ईमेल
पासवर्ड
नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
आज की बड़ी खबरें
आपका मत
क्‍या वजह है कि 3,00000 करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश भारत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों में वितरित किए जाने के बजाय सड़ा दिया जाता है?
प्रबंधन की खामियां इसके लिए जिम्‍मेदार हैं
सरकारें/प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन हैं
सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है
आमने-सामने   RSS 
स्‍टेप मदर हमेशा दुष्ट नहीं होती: रामपाल
द्वारा: दिब्यज्योति बक्शी
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'वी आर फेमिली' में तीन बच्चों के तलाकशुदा पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल .... पूरा पढ़ें
mynews.in merikhabar.com mediamughals.com citysamachar.com
Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.