नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने फिलहाल बीटी बैंगन को देश में उगाने की अनुमति न देने का निर्णय लिया है।
राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं, जनता और विशेषज्ञों द्वारा उठाए गए सवालों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अनुवांशिक रूप से संशोधित बीटी बैंगन को देश में उगाने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा, "बीटी बैंगन पर सावधानी पूर्वक कदम बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी है। इसके मानव शरीर पर दीर्घकालीक असर के बारे में अध्ययन की आवश्यकता महसूस की जा रही है।"



<< पिछला अगला >>