लास एंजेलिस: दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के निजी चिकित्सक कॉनरेड मुरे के खिलाफ जैक्सन की गैर इरादतन हत्या करने का मामला दर्ज किया गया।
लास एंजेलिस में सोमवार को मुरे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। अदालत में मुरे ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया।
यदि मुरे को गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी पाया जाता है तो उन्हें चार वर्ष कैद हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर जैक्सन का निधन गत वर्ष जून में हुआ था। उनकी मौत के बाद रिपोर्ट आई थी कि बड़ी मात्रा में दर्द कम करने वाली बेहोशी की दवा लेने की वजह से उनकी मौत हुई थी।



न्यूजीलैंड
दक्षिण अफ्रीका
भारत
अर्जेटीना
दक्षिण कोरिया
स्पेन

<< पिछला अगला >>