Monday March 15,2010 | Last Updated 10:32 AM .
Report a Problem
Welcome, Guest
यूजर नेम/ईमेल पासवर्ड
होम देश दुनिया राजनीति खेल अर्थ जगत मनोरंजन विकास लाइफ स्‍टाइल विज्ञान-तकनीक युवा कोना जिंदगीनामा साक्षात्‍कार विविध विचार साहित्‍य-संस्‍कृति नागरिक पत्रकारिता क्राइम
जयपुर: ऑयल डिपों में भयंकर आग, 5 मरे व 150 झुलसे
Bookmark and Share



प्रकाशन तरीख : 29-Oct-2009 21:59:50 स्त्रोत: नीरज भारद्वाज Font Size:

जयपुर (राजस्‍थान): शहर के सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया में इडियन ऑयल के एक डिपो में भयानक आग लग गई। सूत्रों के अनुसार
आग ऑयल डिपों मे गैस का रिसाव होने के कारण लगी। इस हादसे में पांच लोगों की मरने व करीब 150 लोगों के झुलसने की  खबर मिल रही है। घायलों को एसएमएस अस्पताल व महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे जयुपर शहर की दमकले मौके पर पहुंच चुकी है।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार इसके बाद दो तीन विस्फोट होने की आवाजें भी सुनीं गई। चश्‍मदीदों के अनुसार धमाका इतना जबरदस्‍त था कि इसकी आवाज लगभग सात किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। मकानों के शीशे टूटने के साथ-साथ कई मकानों में दरारें पड़ने की खबरें भी आई हैं। आग अभी भी भयंकर रूप लिए हुए है। वहां से अभी भी भयंकर लपटें उठ रही हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए आग पर
काबू पाने के लिए सेना से मदद की गुहार की गई है। इसके साथ ही मुंबई से विशेषज्ञों की टीम को भी बुला भेजा गया है।

सुरक्षा कारणों के चलते पूरे इलाके में बिजली बंद कर दी गई है। विस्फोट से आसपास के इलाकों में मौजूद लोगों में भारी दहशत का  माहौल है। इलाके की मोबाइल सेवाएं भी जाम हो गई हैं। बड़े हादसे की आशंका के चलते सुरक्षा कारणों से आसपास के गावों को खाली करवा दिया गया है। लोगों को सुरिक्षत स्थानों पर भेजा जा रहा है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। जयपुर -कोटा राजमार्ग पर 25 किलोमीटर तक यातायात जाम हो गया है।  ट्रकों की लाइनें लगी हुई हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत घायलों से मिलने के लिए एसएमएस अस्पताल पहुंच चुके हैं। घनश्याम तिवाडी व सांसद महेश जोशी भी घायलों से मिलने के लिए पहुंचे। फायर ब्रिगेड की कई गाडियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। आग लगने से काफी नुकसान होने की आशंका है। खबर है कि आग ने पास की जींस फैक्ट्री को भी अपनी पकड़ में ले लिया है।

इस लेखक की दूसरी खबरें
  • जयपुर: तीन दिन बाद भी बुझ नहीं पाई है आईओसी की ज्‍वाला
  • रविवार सुबह मेट्रो सेवा रहेगी बाधित
  • बातचीत से पहले हिंसा छोड़ें नक्‍सली: थरूर
  • ... तो मैं चीन से माफी मांग लूंगा: दलाई लामा
  • भाजपा कार्यकर्ताओं और क्रिकेट ने थामी राजधानी की रफ्तार
  • तिरुपति में पूजा-अर्चना कर स्‍वदेश लौटे राजपक्षे
  • हिंदुस्‍तान टाइम्‍स समागम में मीडिया पर बरसे भाजपा- माकपा
  • भगोड़ा घोषित हो सकते हैं मुशर्रफ, पाक अदालत का फरमान
  • राहुल गांधी करेंगे पूर्वोत्तर के छात्रों की मदद
  • रज्‍जाक और सकीबुल ने लिखी बांग्‍लादेश के लिए जीत की दास्‍तां
  • चर्चा मंच
      

    << पिछला अगला >>
    अभी तक कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। अगर पहले व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो चर्चा शुरू करें।

    अपनी टिप्‍पणी दें:
    नाम:
    ईमेल:
    आपका वेबसाइट/ब्‍लॉग:
    भाषा चुनॆ :
    आपकी टिप्‍पणी:  

    नीले बॉक्‍स में दिखाई दे रहे नंबर को यहां डालें। :  

     
    FIH Hockey World Cup 2010
    नागरिक पत्रकार लॉगिन
    यूजर नेम/ईमेल
    पासवर्ड
    नए यूजर यहां क्लिक करें ? रजिस्‍टर
    देश: अन्‍य खबरें
    आज की बड़ी खबरें
    आपका मत
    क्‍या महिला आरक्षण बिल में 'आरक्षण के अंदर आरक्षण' होना चाहिए?
    हां
    नहीं
    निर्णय करने की स्थिति में नहीं हूं
    आमने-सामने   RSS 
     बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा
    द्वारा: कौशल यादव
    नई दिल्ली: बॉलीवुड के हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा का कहना है कि फिल्मी कलाकारों को सबसे खराब अभिनय के लिए पिछले वर्.... पूरा पढ़ें
    होम | देश | दुनिया | राजनीति | खेल | अर्थ जगत | मनोरंजन | विकास | लाइफ स्‍टाइल | विज्ञान-तकनीक | युवा कोना | जिंदगीनामा | साक्षात्‍कार | विविध | विचार | साहित्‍य-संस्‍कृति | नागरिक पत्रकारिता
    हमारे बारे में | संपर्क करें | फीडबैक | नियम व शर्तें | डिस्‍क्‍लेमर | FAQ | मेरी खबर पर विज्ञापन
    ट्यूटोरियल | समस्‍या बताएं? | वीडियो | फोटो | ब्‍लॉग | आरएसएस | रजिस्‍टर | पासवर्ड गुम
    Copyright www.merikhabar.com All rights reserved.